Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रेमी की खातिर लड़की ने करवा दी अपने होने वाले पति की हत्या

    By Ravi RanjanEdited By:
    Updated: Sat, 08 Apr 2017 10:48 PM (IST)

    बेगूसराय में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। अपनी शादी तय होने से नाराज लड़की ने होने वाले पति की हत्या करवा दी।

    प्रेमी की खातिर लड़की ने करवा दी अपने होने वाले पति की हत्या

    बेगूसराय [जेएनएन]। मटिहानी थाना क्षेत्र के खोरमपुर गांव में प्रेमी के बदले किसी और से शादी तय हो जाने से खफा लड़की ने अपने भाई और उसके दोस्त से होने वाले पति की हत्या करा दी। यह सनसनीखेज मामला शुक्रवार को सामने आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामले का खुलासा तब हुआ जब लखीसराय जिले के मेदनी चौकी के थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा मटिहानी थाने के खोरमपुर गांव खावा निवासी 19 वर्षीय मो. सालिम की खोजबीन करने पहुंचे। पता चला कि मो. सालिम की हत्या कर मरांची में शव फेंक दिया गया है। बाद में शव भी मरांची से बरामद कर लिया गया।

    बताते चलें कि खोरमपुर निवासी मो. बीजो की पुत्री की शादी मेदनी चौकी थाने के खावा गांव निवासी मो. रुस्तम के 19 वर्षोय पुत्र मो. सालिम से तय हुई थी, लेकिन लड़की किसी और से प्यार करती थी और वो सालिम से निकाह नहीं करना चाहती थी।

    लड़की ने अपने भाई तजमुल को अपनी समस्या बताई। लड़की, लड़की का भाई और भाई के दोस्त मो. जहांगीर ने मिलकर सालिम की हत्या की साजिश रची और मोबाइल पर लड़का को पटना जिले के मरांची बुला लिया। वहां सालिम की हत्या चाकू से गोदकर कर दी। इसके बाद शव को झाड़ी में फेंक दिया।

    यह भी पढ़ें: इंटर टॉपर्स घोटाले में चार्जसीट दायर, 9 लोगों को बनाया गया आरोपी

    मो. जहांगीर ने मटिहानी थाना और मेदनी चौकी थाना की पुलिस को पूछताछ में यह जानकारी दी है। पुलिस जब शुक्रवार की रात्रि में उसके बताए जगह पर खोजबीन की तो मरांची से सालिम का शव भी बरामद हो गया। मेदनी चौकी थाना की पुलिस मटिहानी थाना के सहयोग से लड़की, उसके भाई और भाई के दोस्त तीनों को गिरफ्तार कर ले गई।

    यह भी पढ़ें: फर्जी तरीके से हुआ था शिक्षक पद पर नियोजन, तरीके जान हो जायेंगे हैरान