10 लाख की रैली पर गिरिराज का राहुल गांधी पर तंज, बोले- विरोध के नाम पर अराजकता बर्दाश्त नहीं
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी और विपक्ष के 'वोट चोरी' व ईवीएम संबंधी आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने ...और पढ़ें

10 लाख की रैली के नाम पर अराजकता की आशंका जताई
HighLights
विपक्ष के वोट चोरी आरोपों पर गिरिराज सिंह का पलटवार।
ईवीएम पर सवाल उठाने के बजाय आत्ममंथन की सलाह दी।
दिल्ली रैली को लेकर अराजकता की आशंका जताई मंत्री ने।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने वोट चोरी और ईवीएम को लेकर विपक्ष के आरोपों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि चुनाव में वोट की चोरी नहीं हो रही है, बल्कि जनता ने चोरों को वोट देना बंद कर दिया है।
अगर विपक्ष के पास चुनावी गड़बड़ी के प्रमाण हैं तो उन्हें चुनाव आयोग के सामने रखना चाहिए। शनिवार को रिफाइनरी स्थित दिनकर गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने एसआइआर, ईवीएम, वोट चोरी और रिजीम चेंज समेत कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।
10 लाख की रैली के नाम पर अराजकता की आशंका जताई
गिरिराज सिंह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्ष की 10 लाख लोगों की रैली को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आशंका जताई कि विपक्ष आंदोलन के नाम पर अराजक स्थिति पैदा करने की कोशिश कर सकता है।
संसद के गेट, प्रधानमंत्री आवास और आकाशवाणी को घेरने जैसी पूर्व की घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन इसके लिए लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन जरूरी है। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्याग्रह और अहिंसा के रास्ते पर चलने की नसीहत भी दी।
एसआइआर पर राहुल गांधी से मांगे ठोस प्रमाण
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि राहुल गांधी के पास मतदाताओं के नाम काटे जाने के प्रमाण हैं तो उन्हें चुनाव आयोग के सामने पेश करना चाहिए।
केवल आरोप लगाने से चुनाव प्रक्रिया पर सवाल साबित नहीं होते। उन्होंने विपक्षी कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मतदाताओं से वास्तविक स्थिति जानने की बात कही।
केरल में कांग्रेस नेता रमेश चेन्निथला के बयान का भी उल्लेख करते हुए उन्होंने विपक्ष से इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने को कहा।
बैलेट पेपर से भी हार रहे, ईवीएम पर सवाल क्यों?
ईवीएम को लेकर विपक्ष की आपत्तियों पर गिरिराज सिंह ने कहा कि चुनाव में हार के बाद विपक्ष कभी ईवीएम तो कभी वोट चोरी का मुद्दा उठाता है।
उन्होंने बैलेट पेपर से हुए चुनावों और त्रिपुरा की ग्राम समितियों के नतीजों का हवाला देते हुए विपक्ष को आत्ममंथन करने की सलाह दी। साथ ही हालिया विधान परिषद चुनावों के परिणामों का भी उल्लेख किया।
राहुल गांधी से पूछा- आखिर कौन सा रिजीम बदलना चाहते हैं?
रिजीम चेंज के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी से सवाल किया कि आखिर वह किस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं। उन्होंने जयप्रकाश नारायण के आंदोलन और आपातकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौर में लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्रभावित हुई थी।
उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए गरीबों को आवास, महिलाओं को आर्थिक सहायता, घरों तक पानी और शौचालय तथा मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने का दावा किया। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के स्वास्थ्य उपचार की सुविधा का भी उल्लेख किया।
जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने हैं मोदी
गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसी राहुल गांधी, अखिलेश यादव या तेजस्वी यादव के कहने पर सत्ता में नहीं आए हैं, बल्कि देश की जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री बने हैं।
उन्होंने कहा कि गरीबों का आशीर्वाद और जनता का समर्थन ही सरकार की ताकत है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में चार करोड़ से अधिक लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया है।
दो नवंबर को बेगूसराय में निकालेंगे प्रतिकार पदयात्रा
केंद्रीय मंत्री ने दो नवंबर को बेगूसराय में प्रतिकार पदयात्रा निकालने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, लेकिन आंदोलन शांतिपूर्ण और अहिंसक होना चाहिए। उन्होंने गांधी के सत्याग्रह के रास्ते पर चलकर अपनी बात रखने की अपील की।
सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस को घेरा
सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें याद करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर देश की एकता और अखंडता को मजबूत किया था।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने का उल्लेख किया।
उन्होंने कांग्रेस पर सरदार पटेल के साथ राजनीतिक अन्याय करने का आरोप लगाते हुए विपक्ष के वोट चोरी संबंधी आरोपों पर भी सवाल उठाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।