दसवीं पदयात्रा को लेकर नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति की हुई बैठक
बेगूसराय। गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा कार्यक्रम का यह दसवां वर्ष होगा।
बेगूसराय। गढ़पुरा नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति द्वारा चलाए जा रहे पदयात्रा कार्यक्रम का यह दसवां वर्ष होगा। इसकी तैयारी को लेकर डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 31 जनवरी को मनाई जाने वाली पुण्यतिथि एवं 26 जनवरी गणतंत्र दिवस मनाए जाने को लेकर बुधवार को मारवाड़ी धर्मशाला में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सुशील कुमार सिघानिया ने की। बैठक में 10वीं पदयात्रा के अवसर पर एक स्मारिका निकाले जाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। वहीं 31 जनवरी को बिहार केशरी डॉ. श्री कृष्ण सिंह की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर नमक सत्याग्रह स्थल पर प्रत्येक वर्ष की भांति की तरह इस वर्ष भी झंडोत्तोलन किए जाने, साफ सफाई किए जाने पर विचार विमर्श किया गया। 26 जनवरी को नमक सत्याग्रह स्थल पर सर्वप्रथम झंडोत्तोलन किए जाने के लिए स्थानीय प्रशासनिक पदाधिकारी के रूप में बीडीओ से मिलकर उन्हें अवगत कराने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि विगत 10 वर्षों से नमक सत्याग्रह गौरव यात्रा समिति के राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार के नेतृत्व में होने वाले मुंगेर से पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाए जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। कई वर्षों से मुंगेर से पदयात्रा करते हुए गढ़पुरा पहुंचने वाले गौरव यात्रा समिति को रास्ते के विभिन्न गांवों में लोगों द्वारा किए जाने वाले सम्मान को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष की पदयात्रा में अधिक से अधिक लोगों को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया। मौके पर मो. हाशिम, ऋतुराज, संजीव पोद्दार, मुन्ना गिरी, योगेंद्र महतो, अर्जुन दास, मुकेश कुमार विक्रम, डोमन महतो, रमेश कुमार आदि मौजूद थे।