बीहट इप्टा के संस्थापक सदस्य अशोक पाठक को दी गई श्रद्धांजलि
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय): बीहट इप्टा को नयी ऊंचाई दिलाने के साथ-साथ राज्य व देश स्तर पर नयी प
संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय): बीहट इप्टा को नयी ऊंचाई दिलाने के साथ-साथ राज्य व देश स्तर पर नयी पहचान दिलाने का काम बीहट इप्टा के संस्थापक सदस्य, जिला परिषद् सदस्य भाकपा, बिहार इप्टा के अध्यक्ष मंडल सदस्य अशोक पाठक ने किया है। पूरे देश में वे इप्टाकर्मी के रूप में जाने जाते थे। वे रंगकर्मी के अलावे एक पत्रकार व रामचरित्र ¨सह महाविद्यालय बीहट में हेडक्लर्क के पद पर कार्य किये। मंगलवार को उनके पैतृक आवास पर बीहट भाकपा शाखा दो के शाखा मंत्री विजय कुमार, महेंद्र ¨सह सहित कई अन्य भाकपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्थिव शरीर को पार्टी के झंडे में लपेटकर अंतिम विदाई दी। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बीहट बाजार होते हुए बीहट बाजार स्थित शहीद स्मारक स्थल पर लाया गया। जहां इप्टा के राष्ट्रीय परिषद् सदस्य सह पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह, बिहार इप्टा के कार्यकारी अध्यक्ष सीताराम ¨सह, बिहार इप्टा के उपाध्यक्ष मंडल सदस्य अमरनाथ ¨सह, बीहट इफ्टा के मुख्य संरक्षक रामरतन ¨सह, नगर परिषद् बीहट के मुख्य पार्षद अशोक कुमार ¨सह, पूर्व मुख्य पार्षद राजेश कुमार टुना, सचिव विशुन देव भारती, मंझौल इप्टा सचिव संजीव ¨सह, बेगूसराय इप्टा के सचिव अमरनाथ ¨सह, बिहार इप्टा के महासचिव तनवीर अख्तर, राष्ट्रीय महासचिव राकेश सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष रणवीर ¨सह, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद ¨सह, अवधेश राय आशुतोष कुमार मुन्ना, जयप्रकाश ¨सह, इप्टा राज्य परिषद् सदस्य रमेश शर्मा, रामाधार ¨सह, गंगा रंग चौपाल एसोसिएशन के सचिव गणेश गौरव, संयोजक डॉ कुंदन कुमार, फिल्म अभिनेता सह रंगकर्मी अमिय कश्यप, जदयू जिलाध्यक्ष भूमिपाल राय, भाजपा बिहार प्रदेश कीड़ा प्रकोष्ठ प्रवक्ता सुधीर कुमार राय मुन्ना, राकेश कुमार महंत ने पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को सिमरिया गंगा नदी तट लाया गया। जहां पर उनका दाह संस्कार किया गया।