Move to Jagran APP

मंसूरचक में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा

मंसूरचक बेगूसराय। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंसूरचक में गांधी संकल्प यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा जिला पार्षद ललिता देवी के घर से समसा चौक पुरानी बाजार फाटक चौक होते हुए कन्या उचतम माध्यमिक विद्यालय दशरथपुर पहुंच कर समाप्त हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Oct 2019 06:59 PM (IST)Updated: Thu, 17 Oct 2019 06:59 PM (IST)
मंसूरचक में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा
मंसूरचक में निकाली गई गांधी संकल्प यात्रा

मंसूरचक, बेगूसराय। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह मंसूरचक में गांधी संकल्प यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा जिला पार्षद ललिता देवी के घर से समसा चौक, पुरानी बाजार, फाटक चौक होते हुए कन्या उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, दशरथपुर पहुंच कर समाप्त हुआ। इसके पश्चात कार्यक्रम आयोजित किया गया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनसंख्या वृद्धि चिताजनक है। अधिकतर समस्या इसी कारण उत्पन्न हो रही है। बढ़ती जनसंख्या के कारण 1978 तक चीन गरीब देश था। परंतु, 1979 में नियंत्रण कानून बना और आज अमीर देशों में शामिल है। उन्होंने कहा कि चीन में प्रति मिनट जन्म दर नौ बच्चा ही है। जबकि भारत में 29 से 33। उन्होंने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस देश के करोड़ों महिलाओं की पीड़ा को समझा और नारा दिया पहले शौचालय तब देवालय। आज हर घर में शौचालय बन गए और खुले में शौच बंद हो गया। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सिगल यूज प्लास्टिक का बिल्कुल उपयोग नहीं करें, यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है। कहा, पानी की बर्बादी नहीं करें, जल संरक्षण करें।

उन्होंने कहा कि शराब पीने वालों का घर में खाना पीना बंद कर देना चाहिए। सभा के अंत में पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों को संकल्प दिलाया गया। पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने मंसूरचक मूर्तिकला को नजदीक से जाकर देखा। इसके अलावा उनका भव्य स्वागत किया गया। फाटक चौक स्थित अमित किराना स्टोर पर महिलाओं ने उनकी आरती उतारी। पदयात्रा कार्यक्रम में बैंड बाजा भी आकर्षण था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंसूरचक मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर प्रसाद व संचालन मुखिया सुधीर कुमार राय मुन्ना ने किया। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्रीकृष्ण सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष इंदिरा देवी, भाजपा नेत्री वंदना देवी, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र कुमार अमर, अभिनेता अमिय कश्यप, प्रभाकर कुमार राय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलराम सिंह, प्रेम शंकर राय, नंदन कुमार भोला, पवन कुमार पवनदेव आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.