Move to Jagran APP

बेगूसराय में फंदे से लटके मां के शव को पकड़ रोती रही चार साल की मासूम, उसकी गवाही ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

Bihar Crime इस घटना के बाद मृतका की मां ने बताया कि उन्होंने पहले भी आरोपी के मारपीट किए जाने पर महिला थाने में फरियाद लगाई गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण उसका मनोबल बढ़ता गया।

By manish kumarEdited By: Mohammad SameerPublished: Sun, 28 May 2023 02:00 AM (IST)Updated: Sun, 28 May 2023 02:00 AM (IST)
बेगूसराय में फंदे से लटके मां के शव को पकड़ रोती रही चार साल की मासूम, उसकी गवाही ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
बेगूसरायः फंदे से लटका रहा विवाहिता का शव, हाथ पकड़ घंटों रोती रही बच्ची

जागरण संवाददाता, बेगूसरायः शनिवार की सुबह मुफस्सिल पुलिस ने थाना क्षेत्र के संत नगर के एक घर के कमरे से फंदे से लटका विवाहिता का शव बरामद किया। मृतका की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के बलहपुर निवासी अमित कुमार की पत्नी 28 वर्षीया नेहा कुमारी के रूप में की गई है। शादी पांच वर्ष पहले हुई थी और दंपती को दो बेटियां हैं।

loksabha election banner

चार साल की मासूम बनी गवाह

प्रथम दृष्यता मामला पति-पत्नी के विवाद में खुदकुशी का लगता है लेकिन विवाहिता के मायके पक्ष के लोगों ने पति समेत ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।

फंदे में लटके शव का हाथ पकड़ कर रो रही चार वर्षीया पुत्री मीठी ने मां के साथ हुई दरिंदगी का पर्दाफाश करते हुए पुलिस को बताया है कि उसके पापा ने ही मां के साथ पहले मारपीट की और बाद में लटका दिया।

जानकारी के अनुसार नयागांव थाना क्षेत्र के बलहपुर निवासी अमित कुमार संत नगर में मकान बनाकर रहता है। उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता रहता था। पत्नी के मायके वाले हमेशा सशंकित रहते थे।

शुक्रवार की रात जब मायके वालों की नेहा से बात नहीं हुई तो वह परेशान हो गए। सुबह करीब चार बजे लड़की के भाई ने संत नगर पहुंच कर पड़ताल की तो खिड़की से फंदे के सहारे लटका शव देखा।

मौके पर ही मृतका की मासूम बच्ची रो रही थी। सुबह सात बजे पुलिस के आने पर शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के हाथ समेत अन्य जगहों पर ब्लेड से खरोंचने के निशान मिले हैं।

बच्ची बोली- पापा और फूफा ने मम्मी को बहुत मारा

स्थानीय लोगों ने रात करीब 10 बजे अमित को मोहल्ले से बाहर निकलते देखा था और इसके बाद देर रात अमित ने अपने परिचितों को फोन पर छापेमारी होने की सूचना दी। कमरे में मौजूद बच्ची का कहना है कि पापा और फूफा रात में आए थे। उन्होंने मम्मी को बहुत पीटा है।

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बच्ची और मायके वालों से पूछताछ की जा रही है। लोगों में घटना को लेकर काफी आक्रोश है, ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं। मृतका की मां उमा देवी ने बताया कि रात एक बजे ननदोई ने घटना की जानकारी दी, इसके बाद पहुंचने पर पुत्री को मृत पाया।

उन्होंने कहा कि पहले भी पति द्वारा मारपीट किए जाने पर महिला थाने में फरियाद लगाई गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपी का मनोबल बढ़ता गया। उनकी पुत्री अपने पति के घर में शराब पीने समेत दूसरे अनैतिक कार्यों का विरोध करती थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.