विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में ताबड़तोड़ फायरिंग, पूर्व जिला परिषद सदस्य सिकंदर अली को अपराधियों ने मारी गोली

Published: Sun, 12 Jul 2026 10:13 PM (IST)

बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. सिकंदर अली को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. सिकंदर अली को बदमाशों ने गोली मारी।

  2. बेगूसराय के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में हुई गोलीबारी की घटना।

  3. हमलावरों ने हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाई, फरार।

संवाद सूत्र, बरौनी (बेगूसराय)। बेगूसराय जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र में रविवार की रात्रि लगभग नौ बजे अपराधियों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य मो. सिकंदर अली को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटना सिंघिया चौक स्थित फलमंडी के समीप की है। जानकारी के अनुसार, गांधी नगर शोकहरा निवासी लगभग 45 वर्षीय मो. सिकंदर अली ललित नारायण रेलवे मार्केट स्थित अपनी मोबाइल की दुकान बंद कर फलमंडी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान बाइक पर सवार तीन हथियारबंद बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मो. सिकंदर अली को दो गोलियां लगी हैं।

एक गोली उनकी गर्दन में तथा दूसरी शरीर के अन्य हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने दो से तीन राउंड हवाई फायरिंग भी की और आराम से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए लाइफलाइन हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, बरौनी पहुंचाया।

बेगूसराय रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

सुरक्षा के मद्देनजर बाजार की सभी दुकानें बंद हो गईं और लोग अपने-अपने घर लौट गए। लगातार हो रही चोरी, लूट और गोलीबारी की घटनाओं से फुलवड़िया थाना क्षेत्र के लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- हाजीपुर में महिला होमगार्ड को बंधक बना दुष्कर्म, छोटी बहन के साथ भी छेड़खानी