वृद्ध की हत्या मामले में आठ पर प्राथमिकी दर्ज, दो महिला गिरफ्तार
मंझौल बेगूसराय। मंझौल ओपी क्षेत्र में रविवार को मृतक सुखदेव तांती के पुत्र मंटुन तांती के आवेदन पर मंगलवार को आठ आरोपितों के खिलाफ चेरिया बरियापुर प्राथमिकी दर्ज की गई। आवेदक ने मंझौल पंचायत-एक के कमला निवासी रणजीत तांती विजय तांती विकास तांती विक्रम तांती रामनंदन तांती एवं उनके पुत्र साजन तांती और राजू देवी पति विष्णुदेव तांती भवानी देवी पति अजित तांती को अभियुक्त बनाया गया है। मंझौल ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि घटना की रात्रि जिस तीन महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है उसमें से दो महिलाएं नामजद अभियुक्त हैं। दोनों महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
मंझौल, बेगूसराय। मंझौल ओपी क्षेत्र में रविवार को मृतक सुखदेव तांती के पुत्र मंटुन तांती के आवेदन पर मंगलवार को आठ आरोपितों के खिलाफ चेरिया बरियापुर प्राथमिकी दर्ज की गई। आवेदक ने मंझौल पंचायत-एक के कमला निवासी रणजीत तांती, विजय तांती, विकास तांती, विक्रम तांती, रामनंदन तांती एवं उनके पुत्र साजन तांती और राजू देवी पति विष्णुदेव तांती, भवानी देवी, पति अजित तांती को अभियुक्त बनाया गया है। मंझौल ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बताते चलें कि घटना की रात्रि जिस तीन महिला को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है उसमें से दो महिलाएं नामजद अभियुक्त हैं। दोनों महिला को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।