Move to Jagran APP

बेगूसराय में घर पर चढ़कर पिता-पुत्री को मारी गोली, पिता की मौत-बेटी गंभीर Begusarai News

बेगूसराय में गुरुवार की दोपहर बेखौफ बदमाशों ने घर पर चढ़कर पिता-पुत्री को गोली मारदी। वारदात में पिता की मौत हो गई है जबकि बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।

By Akshay PandeyEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 02:57 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 02:57 PM (IST)
बेगूसराय में घर पर चढ़कर पिता-पुत्री को मारी गोली, पिता की मौत-बेटी गंभीर Begusarai News
बेगूसराय, जेएनएन। जिले में गुरुवार की दोपहर आपसी विवाद में बेखौफ अपराधियों ने घर पर चढ़कर हत्या की नीयत से फायरिंग कर दी। साहेबपुर कमाल थाना क्षेेत्र में हुई वारदात में पिता-पुत्री को गोली लग गई। जिसमें पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर हालत में बेटी को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान पवन कुमार राय के रूप में हुई है। जबकि पुत्री दीपिका कुमारी की हालत गंभीर बनी है। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वारदात को अंजाम देकर आरोपित फरार हो गए हैं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना पर साहेबपुर कमाल थाने की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। स्थित तनावपूर्ण बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव की है। बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर करीब 2.30 बजे हथियार बंद बदमाश एक घर में घुस गए।

इस दौरान पवन कुमार राय और उनकी बेटी दीपिका को गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब ग्रामीण जुटे तो अपराधी फरार हो गए। गोली लगने से पिता की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद कर दिए गए हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.