Move to Jagran APP

बाइक लूट के प्रयास में किसान को मारी गोली, चार गिरफ्तार

बेगूसराय। बुधवार की रात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बखड्डा पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने बाइक लूट के दौरान लाखो ओपी के धबौली वार्ड आठ निवासी स्व. बालेश्वर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के समय वह अपने भतीजा कृष्णा सिंह के पुत्र कुंदन सिंह के साथ सबदलपुर से समधी के यहां से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल चार लुटेरों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 01 Jul 2021 06:30 PM (IST)Updated: Thu, 01 Jul 2021 06:30 PM (IST)
बाइक लूट के प्रयास में किसान को मारी गोली, चार गिरफ्तार
बाइक लूट के प्रयास में किसान को मारी गोली, चार गिरफ्तार

बेगूसराय। बुधवार की रात साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित बखड्डा पेट्रोल पंप के समीप बदमाशों ने बाइक लूट के दौरान लाखो ओपी के धबौली वार्ड आठ निवासी स्व. बालेश्वर सिंह के 65 वर्षीय पुत्र अरुण सिंह को गोली मार कर घायल कर दिया। घटना के समय वह अपने भतीजा कृष्णा सिंह के पुत्र कुंदन सिंह के साथ सबदलपुर से समधी के यहां से लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और घटना में शामिल चार लुटेरों को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों के पास से दो हथियार, चार मोबाइल एवं एक फाइटिग टूल बरामद किया गया। उक्त जानकारी बलिया डीएसपी वीर धीरेन्द्र ने थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी है। घायल किसान का इलाज बेगूसराय के एक निजी क्लिनिक में चल रहा है। चारों गिरफ्तार लुटेरे की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के लखमिनियां निवासी मो. असगर के पुत्र मो. अकबर, मो. अफाक के पुत्र मो. तनवीर, मो. शमशाद के पुत्र मो. निशाद एवं मो. सुल्तान के पुत्र मो. अकरम के रूप में हुई है।

loksabha election banner

बलिया डीएसपी वीर धीरेन्द्र ने बताया कि चारों लुटेरे बखड्डा के समीप लूटपाट की घटना को अंजाम देने के लिए जुटे थे। इसी दौरान सबदलपुर से लौट रहे बाइक सवारों को हथियार के बल पर रोक कर लूटने का प्रयास किया, लेकिन बाइक चालक कुंदन लुटेरे को चकमा देकर आगे बढ़ गए। शिकार को भागता देख लुटेरों ने पीछे से गोली चला दी जो अरुण सिंह को लग गई। बाइक चालक ने साहस का परिचय देते हुए घायल चाचा को बलिया स्थित एएम हेल्थ केयर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। वहीं पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ व निशानदेही के आधार पर लुटेरों को खदेड़ कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान एक लोडेड देशी पिस्तौल, एक एयनगन, चार मोबाइल फोन, एक फाइटिग टूल बरामद किया गया। गिरफ्तार लुटेरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा गया है। डीएसपी ने त्वरित सफलता के लिए बलिया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार व उनकी टीम की सराहना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.