फर्जीवाड़ा कर पेंशन लेने के मामले का पर्दाफाश
बेगूसराय। तेघड़ा प्रखंड की गौरा पंचायत-दो के मुखिया शंभू पासवान पर अपने विकलांगता प्रमाण पत्र पर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत के उप मुखिया गिरीश कुमार राय ने लोक निवारण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर मुखिया के विकलांगता प्रमाण पत्र की जांच कराने की मांग की है।
बेगूसराय। तेघड़ा प्रखंड की गौरा पंचायत-दो के मुखिया शंभू पासवान पर अपने विकलांगता प्रमाण पत्र पर छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पंचायत के उप मुखिया गिरीश कुमार राय ने लोक निवारण पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को आवेदन देकर मुखिया के विकलांगता प्रमाण पत्र की जांच कराने की मांग की है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल, बेगूसराय द्वारा निर्गत मुखिया का विकलांगता प्रमाण पत्र पर विकलांगता 30 प्रतिशत दर्शाया गया है। जबकि विकलांग पेंशन के लिए प्रखंड कार्यालय में जमा किए गए आवेदन में संलग्न विकलांगता प्रमाण पत्र में विकलांगता प्रतिशत 40 अंकित है। इस संबंध में बीडीओ, तेघड़ा परमानंद पंडित से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि मुखिया के विकलांगता प्रमाण पत्र के विरुद्ध लोक शिकायत में आवेदन दिया गया है, जांच-पड़ताल चल रही है।