Move to Jagran APP

बरात में हर्ष फायरिग के दौरान युवक को लगी गोली, गंभीर

बेगूसराय। रविवार की देर रात खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की सागी पंचायत में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिग में बरात में शामिल एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के गंगरहौर निवासी नरेश सहनी के पुत्र दिलखुश सहनी उर्फ बुलेट के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Jul 2021 06:44 PM (IST)Updated: Mon, 05 Jul 2021 06:44 PM (IST)
बरात में हर्ष फायरिग के दौरान युवक को लगी गोली, गंभीर
बरात में हर्ष फायरिग के दौरान युवक को लगी गोली, गंभीर

बेगूसराय। रविवार की देर रात खोदावंदपुर थाना क्षेत्र की सागी पंचायत में शादी समारोह में हुई हर्ष फायरिग में बरात में शामिल एक युवक को गोली लग गई। घायल युवक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के गंगरहौर निवासी नरेश सहनी के पुत्र दिलखुश सहनी उर्फ बुलेट के रूप में हुई है। सागी पंचायत वार्ड छह स्थित नुरूल्लापुर गांव में हुई इस वारदात के बाद घायल युवक को इलाज के लिए बेगूसराय के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है। वहीं बरात दूल्हे के साथ बैरंग वापस चली गई। गोलीबारी की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुदिन राम दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की है।

loksabha election banner

क्या है मामला :

बताते चलें कि सागी पंचायत के नुरुल्लाहपुर निवासी मनोज महतो की द्वितीय पुत्री प्रियंका कुमारी की शादी बखरी थाना क्षेत्र के बागवन निवासी हरेराम वर्मा के छोटे पुत्र धीरज कुमार के साथ चार जुलाई को होनी थी। तय कार्यक्रम के तहत बरात नुरुल्लाहपुर आई हुई थी। प्रियंका के घर उत्सवी माहौल के बीच मंगल गीत गाए जा रहे थे। दूल्हे के साथ बरात द्वार पूजा के लिए जनमासा से निकल चुकी थी। दूल्हे के संग बरात में शामिल लोग गाजे- बाजे की धुन पर नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान किसी युवक ने पिस्टल से हर्ष फायरिग की, जिसकी गोली बरात पक्ष के युवक दिलखुश उर्फ बुलेट को लग गई और वह जख्मी होकर गिर गया। इसके बाद अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बरात में शामिल अन्य लोग जख्मी युवक को वाहन में लेकर इलाज के लिए बेगूसराय निकल गए तथा दूल्हा सहित बरात बगैर शादी किए घर लौट गए। हर्ष फायरिग से युवक के जख्मी होने के बाद दुल्हन के घर मातम छा गया। शादी का रंगीन माहौल पल भर में गमगीन हो गया। बरात स्वागत की तैयारी और तमाम भोज्य पदार्थ धरे रह गए।

कहते हैं थानाध्यक्ष:

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सुदिन राम ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। अभी तक वर या वधू पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जख्मी का बयान कलमबंद नहीं किया गया है। मामले पर पुलिस की पैनी नजर है। शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.