Move to Jagran APP

बाढ़ के कारण प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूटा

बेगूसराय। कमालपुर, सोनदीपी, बाढ़ की चपेट में है। दियारा में सड़क संपर्क भंग होने से आवगम

By Edited By: Published: Thu, 18 Aug 2016 03:07 AM (IST)Updated: Thu, 18 Aug 2016 03:07 AM (IST)

बेगूसराय। कमालपुर, सोनदीपी, बाढ़ की चपेट में है। दियारा में सड़क संपर्क भंग होने से आवगमन ठप है। सभी सड़कों पर पानी बह रहा है। हजारों बीघा में लगी फसलें डूब गई। नीचले हिस्से में कई घरों में भी पानी घुस गया है। जिससे कच्चे घरों का गिरना शुरू हो गया है। शादीपुर में मंटुन राय का घर गिर गया। हालांकि जान माल के क्षति का समाचार प्राप्त नहीं हुआ है। गरीब तबके व किसान उंचे जगहों के लिए पलायन कर रहे हैं। पशु चारा की किल्लत हो गई है। पशुओं को बाढ़ क्षेत्र से निकाल कर किसानों द्वारा बेचा जा रहा है। हालांकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का बलिया एसडीओ ब्रजकिशोर चौधरी, सीओ विभा रानी, बीडीओ मनोज पासवान ने दौरा किया एवं स्थिति का जायजा लेकर वरीय अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी है।

loksabha election banner

इधर कांग्रेस के राकेश ¨सह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर बीडीओ मनोज पासवान को आवेदन देकर क्षेत्र के लोगों को नाव राहत सामग्री, पशुओं के चारा उपलब्ध कराने की मांग की है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र विवेक ने भी बलिया एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड के पहाड़पुर, परमानंदपुर, ताजपुर, समस्तीपुर, रघुनाथपुर बरारी, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों से मिले एवं उनकी समस्याएं सुनीं।

इधर एसडीओ ने कहा क्षेत्र का दौरा किए हैं। बलिया में 26 एवं साहेबपुर कमाल में 23 नाव की व्यवस्था की गई है। साहेबपुर कमाल के लिए शरण स्थली बनाई गई है। जल संसाधन विभाग के कनीय अभियंता भी बांध का निरीक्षण कर चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.