दोहरा हत्याकांड गिरती विधि व्यवस्था का सूचक : सांसद
बेगूसराय। जिले में हत्या का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, कोई सुरक्षित नही है।
बेगूसराय। जिले में हत्या का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, कोई सुरक्षित नही है। सीताराम मुखिया के दो पुत्रों की हत्या काफी दुखद है, यह हत्याकांड सफेदपोश संगठित अपराधी का है। इनके दोनों पुत्रों की हत्या कर लाश को ठिकाना लगाने के लिए हजारों लोगों के बीच से गुजरने वाली सड़क से अपराधी ले गए और थाना प्रभारी निश्चित सोते रहे। यह मामला केवल हत्या का ही नहीं कानून की गिरती अव्यवस्था का है। उक्त बातें भगवानपुर गांव स्थित पीड़ित मुखिया सीताराम महतो व परिजन से मिलने के दौरान उनके आवास पर सांसद भोला ¨सह ने कहीं। उन्होंने भगवानपुर पुलिस के पेट्रो¨लग पर सवाल उठाते हुए कहा कि भगवानपुर पुलिस की पेट्रो¨लग ठीक नहीं है, अगर ठीक से पेट्रो¨लग होती तो शायद दोनों युवक की जान बच सकती थी। सांसद ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की मांग की। उन्होंने 15 दिनों में आरोप पत्र दाखिल कर स्पेशल कोर्ट का गठन कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। वहीं पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद ¨सह ने कहा कि बेगूसराय की पुलिस आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है। उन्होंने सीताराम महतो को एक अच्छे इंसान बताते हुए कहा कि जब सीताराम जैसे शरीफ चाय बेचने वाले मुखिया को अपराधी पुत्र विहीन बना सकता है तो औरों के साथ क्या किया जा सकता है। पूर्व सांसद ने बछवाड़ा विधान सभा क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग की। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मौके पर स्थानीय सरपंच चन्दन शर्मा,सीपीआइ के अंचल मंत्री रामचन्द्र पासवान, राजेंद्र चौधरी, जिला नेता सत्यनारायण महतो, अशोक राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश राय, उमेश राय महंत, निरंजन कुमार रंजन व मुखिया अशोक ¨सह आदि मौजूद थे।