बिहार में जहरीली शराब के सेवन से चार दोस्तों की मौत, जानिए मामला
बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बिक्री व सेवन थम नहीं रहे। बेगूसराय में आज ऐसे ही एक मामले में जहरीली शराब के सेवन से चार की मौत हो गई। पूरा मामला जानिए इस खबर में।
By Amit AlokEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 10:14 AM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 11:03 PM (IST)
बेगूसराय [जेएनएन]। बिहार के बेगूसराय में सोमवार को एक साथ चार घरों के चिराग बुझ गए। वहां एक साथ चार दोस्तों की मौत से सनसनी फैल गई है। मौत का कारण जहरीली शराब का सेवन बताया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय के स्टेडियम में बीती रात चार दोस्तों ने शराब पी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। रात में ही परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। सोमवार की सुबह तक उनकी मौत हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार मौत का कारण जहरीली शराब का सेवन होने की आशंका है। लोगाें के अनुसार स्थानीय स्टेडियम में रोज अवैध शराब के धंधेबाज व पीने वाले जुटते हैं। यह स्थान थाना से कुछ ही दूरी पर है। फिर भी पुलिस आंख मूंदे रहती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें