शव को सड़क पर रखकर एसएस 55 को किया जाम
संवाद सूत्र, मंझौल (बेगूसराय) : इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए औ
संवाद सूत्र, मंझौल (बेगूसराय) : इलाज के दौरान मरीज की मौत हो जाने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बेगूसराय-रोसड़ा एसएच 55 को नवटोलिया के समीप जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर मुआवजे की मांग की। जाम के कारण एंबुलेंस फंस गई बाद समझाने के बाद एंबुलेंस को जाने दिया। काफी समझाने के बाद जाम खत्म हुआ।
बताया जाता है कि नवटोलिया निवासी 30 वर्षीय झूना साह होली के दिन अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और शव को लेकर सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों ने कोरिया चौक पर भी बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर सड़क जाम कर दिया। जिससे एंबुलेंस फंस गई। इस दौरान काफी समझाने के बाद एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। सूचना पर पहुंची मुफस्सिल थाने की पुलिस, मुखिया देवकांत ¨सह को भी आक्रोशित लोगों का शिकार होना पड़ा। काफी समझाने के बाद बीडीओ के आश्वासन पर जाम हटाया गया। मुफस्सिल थाना प्रभारी लालमोहन ¨सह ने बताया कि मृतिका की पत्नी सीमा देवी ने अज्ञात वाहन के खिलाफ आवेदन दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है।