बेगूसराय में सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम बदलने की उठी मांग, महापंचायत की चेतावनी
बेगूसराय में सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम बदलने की मांग को लेकर वीर कुंवर सिंह चौक पर आंदोलन का शंखनाद हुआ।

सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम बदलने की मांग करते लोग। (जागरण)
HighLights
सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम बदलने की मांग उठी।
राणाभामा सेतु नामकरण हेतु वीर कुंवर सिंह चौक पर आंदोलन।
मांग पूरी न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी गई।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम राणाभामा सेतु करने की मांग को लेकर रविवार को वीर कुंवर सिंह चौक पर आंदोलन का शंखनाद किया गया।
इस दौरान आयोजित नुक्कड़ सभा में वक्ताओं ने सरकार पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप और उनके अभिन्न सहयोगी दानवीर भामाशाह की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।
मांग पूरी नहीं होने पर महापंचायत आयोजित कर आंदोलन की रूपरेखा तैयार करने की चेतावनी दी गई।
सामाजिक कार्यकर्ता समीर सिंह चौहान ने कहा कि पूरे बिहार में एक भी सेतु का नामकरण महाराणा प्रताप और दानवीर भामाशाह के नाम पर नहीं है।
इससे इन महान विभूतियों के प्रति उपेक्षा का भाव परिलक्षित होता है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर जल्द ही महापंचायत बुलाई जाएगी और उसमें आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी।
मौके पर सुनील पासवान, अखिलेश साहनी, रमेश पोद्दार, शिव शंकर राजपूत, दिनेश क्षत्रिय, रघुवीर साहू, सुनील साहू, मो. अशरफुल, अशोक साहू सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर समेत 85 कृषि यंत्रों पर 80% तक सब्सिडी, बिहार सरकार की कृषि यंत्रीकरण योजना के लिए कैसे करें आवेदन?
