फिट इंडिया के तहत जिला एवं कई प्रखंडों में निकाली गई साइकिल रैली
बेगूसराय । फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग साइकिल रैली निकाली गई। गांधी स्टेडियम से नेहरू युवा केंद्र द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। डीडीसी रिची पांडेय भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ब्रजेश कुमार एवं केंद्र के लेखापाल उमा शंकर सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली गांधी स्टेडियम से चलकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए खातोपुर तक गया। डीडीसी ने कहा कि फिट इंडिया के लिए साइकिल चलाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है अपने आलस को त्याग कर नियमित रूप से योग-व्यायाम करना।
बेगूसराय । फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में अलग-अलग साइकिल रैली निकाली गई। गांधी स्टेडियम से नेहरू युवा केंद्र द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। डीडीसी रिची पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, ब्रजेश कुमार एवं केंद्र के लेखापाल उमा शंकर सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। यह रैली गांधी स्टेडियम से चलकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए खातोपुर तक गया। डीडीसी ने कहा कि फिट इंडिया के लिए साइकिल चलाना जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है अपने आलस को त्याग कर नियमित रूप से योग-व्यायाम करना। राजकिशोर सिंह ने कहा कि हम अपने आप को जितना स्वस्थ रखेंगे उतना ज्यादा सक्षम बनेंगे। मौके पर सुमन कुमार, अमृत रंजन, विनोद कुमार, चंदन कुमार, भोला कुमार आदि उपस्थित थे।
मटिहानी प्रतिनिधि के अनुसार, फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत मटिहानी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत दीपक पब्लिक स्कूल, पटेल चौक रामपुर मटिहानी से लेकर विप्लवी पुस्तकालय, गोदरगावां तक सचिव, युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं नेहरू युवा केंद्र संगठन, पटना के स्वर्णिम योजनाओं के ले शनिवार साइकिल रैली निकाली गई। मुख्य अतिथि सैदपुर ऐमा पंचायत के मुखिया चितरंजन साह एवं सरपंच दीपक ठाकुर, मटिहानी-एक के उप सरपंच भगवान ठाकुर मौजूद थे। इन्हीं लोगों ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी साइकिल चलाया। रैली में रणधीर कुमार, ओम कुमार, कमलेश ठाकुर, साकेत कुमार सिंह, अवनीश कुमार, बीरबल कुमार, राजा कुमार, महेश्वरी प्रसाद सिंह, धीरज कुमार, काजल, अंजनी ठाकुर आदि शामिल थे।
वीरपुर प्रतिनिधि के अनुसार, नेहरू युवा केंद्र वीरपुर इकाई के द्वारा प्रखंड स्तरीय फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित साइकिल रैली वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक से चलकर वीरपुर के रास्ते सरौंजा में जाकर समाप्त हो गई। रैली का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक घनश्याम कुमार ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साइकिल चलाकर शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलेगी। साइकिल रैली को वीरपुर बीडीओं अखिलेश कुमार ने रवाना किया।
बीहट प्रतिनिधि के अनुसार ना बाइक भली, ना कार भली। सेहत व स्वास्थ्य के लिये साइकिल ही भली के नारे के साथ साइकिल दिवस के अवसर पर क़रीब डेढ़ सौ की संख्या में स्कूली छात्र- छात्राओं ने नेहरू युवा केंद्र के बैनर तले बरौनी प्रखंड कार्यालय परिसर से साइकिल रैली निकाली गई। रैली को विशिष्ठ अतिथि एवं मुख्य अतिथि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली बरौनी प्रखंड मुख्यालय से निकलकर विभिन्न गांवों का चक्कर लगाते हुए पुन: प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर समाप्त हो गई। मौके पर बरौनी बीडीओ सहित अन्य मौजूद थे।