मनोज ¨सह हत्याकांड में एक गिरफ्तार
बेगूसराय। गढ़हरा सहायक थाना की पुलिस ने ठाकुरीचक चकबल निवासी मनोज ¨सह हत्याकांड मामले
बेगूसराय। गढ़हरा सहायक थाना की पुलिस ने ठाकुरीचक चकबल निवासी मनोज ¨सह हत्याकांड मामले में नावकोठी छतौना निवासी विकास कुमार उर्फ राजा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उस जेल भेज दिया गया। ओपी अध्यक्ष राजरतन ने बताया कि 19 अक्टूबर को बदमाशों ने मनोज ¨सह की हत्या दिनदहाड़े कर दी थी। तेलकट्टी के अवैध कारोबार को लेकर दो गिरोह के बीच लंबे समय से चल रहे खूनी रंजिश में बदमाशों ने मनोज ¨सह को उस समय गोली से छलनी कर दिया था जब वह अपने घर के सामने एक व्यक्ति से बात कर रहे थे। गढ़हरा कील निवासी राजेश कुमार राय की गिरफ्तारी के बाद एसपी मनोज कुमार ने तेलकट्टी के अवैध कारोबार में दुश्मनी के कारण मनोज ¨सह की हत्या बात कही थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि नावकोठी पुलिस के सहयोग से विकास को उसके घर छतौना से गिरफ्तार किया गया है।