माकपा कार्यकर्ताओं ने निकाली संघर्ष जागरण यात्रा
मटिहानी। बलहपुर पंचायत के माकपा कार्यकर्ताओं ने गंगा कटाव से विस्थापित लोगों को पुनर्वासित
मटिहानी। बलहपुर पंचायत के माकपा कार्यकर्ताओं ने गंगा कटाव से विस्थापित लोगों को पुनर्वासित करने और 4 वर्ष से सरकारी जमीन पर बसे लोगों को पर्चा देने की मांग को ले गुरुवार को गुप्ता लखमिनियां बांध पर संघर्ष जागरण मार्च निकाला। मार्च का नेतृत्व माकपा नेता अंजनी कुमार ¨सह, माकपा अंचल सचिव नवल किशोर ¨सह ने किया। इस अवसर पर माकपा नेता ने बताया कि लगभग 25 वर्ष पूर्व नयागांव, बलहपुर, ¨सहपुर आदि गांव के सैकड़ों परिवार गंगा कटाव से विस्थापित हो कर गुप्ता लखमिनियां बांध पर बस गए और ये विस्थापित परिवार आज भी बांध के किनारे नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। लाल झंडा के बैनर तले लगभग 4 सौ परिवार को सरकार द्वारा अधिग्रहित जमीन पर बसा दिया। उसके बाद भी 4 वर्ष बीत जाने के बाद आज तक ना तो कोसी परिवार को पर्चा दिया गया और न ही शेष परिवार को बसाया गया। अब लोगों ने यह निर्णय लिया है कि इस बार का संघर्ष आर पार की होगा। मार्च सोनापुर ढाला से प्रारंभ होकर दरियापुर तक का भ्रमण किया। मौके पर रामविलास ¨स, बालेश्वर साह, विकास रजक, चंद्रदेव तांती, रामसागर पासवान, रामबदन सहनी आदि उपस्थित थे।