यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिफाइनरी में आयोजित हास्य कवि सम्मेलन खूब लगे ठहाके
बेगूसराय। राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने और उसके प्रचार- प्रसार के लिए बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हॉल में अखिल ...और पढ़ें

बेगूसराय। राजभाषा हिन्दी को बढ़ावा देने और उसके प्रचार- प्रसार के लिए बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हॉल में अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन रिफाइनरी की ईडी शुक्ला मिस्त्री, सीजीएम (टीएस एवं एचएसई) आरके झा, सीजीएम (तकनीकी) एके तिवारी, सीजीएम (हिदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड) अतुल तिवारी, ऑफिसर एसोसिएशन के सचिव बसंत कुमार सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।
देश के नामचीन हास्य कवि एवं साहित्यकार डॉ. सर्वेश स्थाना के नेतृत्व में हिदुस्तान के प्रसिद्ध हास्य कवियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अतिथियों का मनोरंजन किया। आगरा के रमेश मुस्कान ने अपने मनमोहक अंदा•ा एवं गायकी से अतिथियों का दिल जीत लिया। वहीं वाराणसी के हास्य कवि डॉ. अनिल चौबे ने अपनी रचनाओं एवं किस्सों से सबको गुदगुदाया। टेलिविजन के प्रख्यात कॉमेडियन एवं हास्य कवि महेंद्र अजनबी ने अनोखे अंदाज में सामाजिक कुरीतियों पर कटाक्ष कर सबका मनोरंजन किया। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. सर्वेश अस्थाना के हास्य व्यंग्य से पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। हंसी और ठहाकों के इस माहौल को सभी ने खूब सराहा एवं उसका भरपूर आनंद लिया। मौके पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टीके बीएसई, पूर्व महाप्रबंधक (मानव संसाधन) पीके सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे। संचालन प्रबंधक (कॉर्पोरेट संचार) अंकिता श्रीवास्तव ने किया।
