विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में हेलीपैड में बैल के घुसने से मची अफरातफरी; पुलिसकर्मी ने भागकर बचाई जान, CM नीतीश की होनी थी सभा

Published: Sat, 14 Mar 2026 01:14 PM (IST)

बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय आने वाले हैं। उनके आने से पहले बनाए गए हेलीपैड पर एक बैल घुस गया, जिससे अफरातफरी मच गई।

HighLights

  1. सीएम नीतीश कुमार की बेगूसराय यात्रा से पहले घटना।

  2. हेलीपैड पर बैल घुसने से पुलिसकर्मी को दौड़ाया।

  3. सीएम करेंगे करोड़ों की विकास योजनाओं का शिलान्यास।

डिजिटल डेस्क, बेगूसराय। बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान बेगूसराय और शेखपुरा आने वाले हैं। बेगूसराय में सीएम के आगमन को लेकर जो हेलीपैड बनाया गया था, उस पर अचानक एक बैल पहुंच गया। हेलीपैड पर बैल ने एक पुलिसकर्मी को दौड़ा लिया।

फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ बचाई जान

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि बैल तेजी से दौड़ते हुए हैलीपैड पर पहुंच गया। दौड़ते हुए बैल को देखते ही वहां पर तैनात पुलिसकर्मी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बैल पुलिसकर्मी को पीछे से दौड़ा रहा है। बैल से बचने के लिए कुछ पुलिसकर्मी वहां मौजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पर चढ़ गए। कुछ इधर-उधर भागने लगे। थोड़े समय के लिए हेलीपैड के आस-पास अफरातफरी का माहौल हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के जवानों ने बैल को बाहर निकाला।

बेगूसराय को देंगे करोड़ों की सौगात

सीएम नीतीश कुमार आज बरौनी प्रखंड स्थित बियाडा परिसर में जिले की 273.79 करोड़ रुपये की करीब 400 योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

इसमें 164.93 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 211 योजनाओं का उद्घाटन तथा 108.86 करोड़ रुपये की लागत से 189 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री बियाडा परिसर में जीविका सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी करेंगे। साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी लेंगे।

यह भी पढ़ें- कैमूर में शराब के नशे में टीचर, ऑर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश