निरीक्षी जज ने किया बखरी व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण
बेगूसराय। पटना हाईकोर्ट सह बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति राकेश कुमार न
बेगूसराय। पटना हाईकोर्ट सह बेगूसराय व्यवहार न्यायालय के निरीक्षी न्यायमूर्ति राकेश कुमार ने शनिवार को बखरी पहुंचकर व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायमूर्ति ने जिला जज गंगोत्री राम त्रिपाठी के साथ अदालतों व विभिन्न कार्यालयों सहित सिविल व क्रिमिनल कोर्ट का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने बखरी व्यवहार न्यायालय को साधन-संपन्न बनाने का आश्वासन दिया। न्यायमूर्ति ने कोर्ट परिसर में ही अविलंब हाजत बनाने का निर्देश एसडीओ विनोद कुमार ¨सह को दिया। साथ ही जेल बनाने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा न्यायालय में एसीजेएम को पदस्थापित किया जाएगा। साथ ही जीआर की व्यवस्था भी की जाएगी। ताकि लोगों को बेगूसराय कोर्ट का चक्कर लगाने से मुक्ति मिल सके। अनुमंडल अधिवक्ता संघ ने उन्हें कोर्ट से संबंधित समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा। मौके पर डीएसपी वीरेन्द्र कुमार, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिव शंकर ठाकुर, सचिव सुरेंद्र केशरी, सुबीर कुमार सन्याल, गौरीकान्त ठाकुर, मो. सलाहउद्दीन खान, मनोहर केशरी, मधुसुदन महतो, उमेश प्रसाद, नवलकिशोर राय, मदन कामती, सहदेव कुमार, चंदन चौधरी आदि उपस्थित थे। बतातें चलें कि निरीक्षी जज के आगमन के पूर्व तीन सदस्यीय टीम ने बखरी व्यवहार न्यायालय का निरीक्षण किया था। साथ ही विभिन्न कार्यालयों में चल रहे कार्यों की गहन समीक्षा कर संबंधित निर्देश दिए थे।