गैस सि¨लडर में आग लगने पर बच्चे की मौत, चार झुलसे
(बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में रविवार की रात रसोई गैस सि¨लडर में अचानक आग ल
(बेगूसराय) : थाना क्षेत्र के रहुआ गांव में रविवार की रात रसोई गैस सि¨लडर में अचानक आग लग गई। इससे एक ही परिवार के एक महिला समेत तीन बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं गैस लीकेज ठीक करने के दौरान पड़ोसी कन्हैया भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। सभी को इलाज के लिए भेजा गया। इसमें एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य चारों का इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि रविवार की रात रामबरन महतो की पत्नी नीलम देवी को घर में गैस सि¨लडर की पाइप से गैस लीकेज होने का संदेह हुआ। इस पर उसने चूल्हा बंदकर पड़ोसी कन्हैया को लीकेज जांचने के लिए बुलाई। कन्हैया जलती ढिबरी लेकर गैस सि¨लडर के पास पहुंचा। इतने आग सि¨लडर में पकड़ ली और भभक पड़ा। इससे वहां खड़े नीलम देवी, उसके 12 वर्षीय पुत्र कर्मवीर, 10 वर्षीय रणवीर उर्फ गोलू एवं छह वर्षीय धर्मवीर उर्फ छोटू तथा कन्हैया आग की चपेट में आकर झुलस गए। हो-हल्ला मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और किसी तरह सि¨लडर बंदकर आग पर काबू पाया। इधर गंभीर रूप से झुलसे लोगों को ग्रामीणों ने तत्काल इलाज के लिए बेगूसराय निजी क्लीनिक ले गए। जहां गंभीर रूप से झुलस छोटू की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे नीलम देवी, कर्मवीर, रणवीर व पड़ोसी कन्हैया को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया गया। इधर घटना की खबर फैलते ही रहुआ पंचायत के नव निर्वाचित मुखिया प्रकाश यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण पीड़ित के घर पहुंचने लगे। बताया जाता है रामवरन महतो अमृतसर में रह कर मजदूरी करते हैं।