श्रमिकों के अधिकारों पर हो रहे हमले : राजेन्द्र
बेगूसराय : ट्रेड यूनियनों द्वारा लगातार जारी संघर्ष के बावजूद केंद्र के कारपोरेट घराने क
बेगूसराय : ट्रेड यूनियनों द्वारा लगातार जारी संघर्ष के बावजूद केंद्र के कारपोरेट घराने की सरकार द्वारा श्रमिकों के अधिकारों पर रोज-रोज हमले हो रहे हैं। ऐसे समय में संगठित व असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को अपने हकों की हिफाजत के लिए संघर्ष के मैदान में डटे रहना होगा। उक्त बातें गुरुवार को अखिल भारतीय प्रतिरोध दिवस के अवसर पर कैंटीन चौक पर प्रतिरोध मार्च में शामिल श्रमिक नेताओं व श्रमिकों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक एवं एटक के राज्याध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ¨सह ने कहीं। उन्होंने कहा कि ट्रेड यूनियनों द्वारा श्रमिकों के हक के लिए लंबी लड़ाई लड़ी गई है। संघर्षों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत 16 दिसंबर 2009 को संसद के समक्ष भी धरना दिया गया। वर्ष 2011 में दो दिवसीय हड़ताल किया गया। जिसमें करीब 15 करोड़ श्रमजीवी जनता ने हिस्सा लिया। बावजूद इसके केंद्र सरकार श्रमिकों को उनका हक देने के लिए तैयार नहीं हुई है। लोगों को संबोधित करते हुए बीएसआरआर यूनियन के नेता आरएस राय ने कहा कि सरकार द्वारा दवा से लेकर सूई व हवाई जहाज तक बेचने की साजिश के खिलाफ श्रमिकों को एकजूट होकर संघर्ष करना पड़ेगा। सीटू के राज्य सचिव अंजनी कुमार ¨सह ने कहा कि न्यूनतम मजदूरी कानून और श्रम कानूनों पर हमला के लिए केंद्र एवं राज्य की डपोरशंखी सरकार जिम्मेवार है। उन्होंने कहा कि आज भी मध्याह्न भोजन रसोइया को 27 से 30 रुपये का दैनिक मजदूरी दिया जाता है। जबकि उनसे सैंकड़ों बच्चों का प्रतिदिन भोजन बनवाया जाता है। कहा यह अमानवीय एवं सरकारी अपराध है। उन्होंने सरकार से 15 हजार रुपये मासिक न्यूनतम मजदूरी देने की मांग की। कहा कि जब तक सरकार इस न्यूनतम मजदूरी को लागू नहीं करती है, तब तक हमे इसके खिलाफ संघर्ष करना होगा। एटक नेता व पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी ने कहा कि सरकार महिला कामगारों के लिए भी कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस गलत नीति के खिलाफ महिला कामगारों को भी आगे आकर संघर्ष करना होगा। मार्च को इंटक नेता चुनचुन राय, विष्णुदेव ¨सह, प्रह्लाद ¨सह, ज्ञानी तांती, चन्द्रभूषण ¨सह, रामबालक सहनी, तलत परवीन, हीरा वर्मा, कुमारी अर्चना, अलका, रामबालक सहनी, पीके वर्मा, अजय कुमार, ललिता देवी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता व धन्यवाद ज्ञापन सीटू नेता सुरेश प्रसाद ¨सह ने किया। इससे पूर्व प्रतिरोध मार्च की शुरुआत स्टेशन चौक परिसर से किया गया। जो शहर के विभिन्न सड़कों से होते हुए कैंटीन चौक पहुंचा था।