स्वामी दयानंद सरस्वती का 192वां जयंती समारोह
बेगूसराय। रेलवे कॉलोनी गढ़हरा स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद स
बेगूसराय। रेलवे कॉलोनी गढ़हरा स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती का 192 वां जयंती समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक देवयज्ञ से किया गया। तत्पश्चात सोनपुर से पधारे आचार्य अशोक सत्यार्थी, पटना से पधारे पंडित संजय सत्यार्थी द्वारा वैदिक भजन की प्रस्तुति की गई। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने समाज में फैली पाखंड, आडंबर, छुआछूत, पूजा पाठ के तरीके आदि कुरीतियों का बहिष्कार किया एवं राष्ट्र निर्माण में नारी उत्पीड़न उत्थान, वैदिक शिक्षा आदि पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन सहायक थाना गढ़हरा के थानाध्यक्ष पूनम सिन्हा, आचार्य अशोक शास्त्री एवं संजय सत्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया। आगत अतिथियों का स्वागत मंत्री प्रेम कुमार ¨पटू ने किया तथा मंच संचालन सुशील राणा ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवजी आर्य, जिला सचिव सुरेंद्र पोद्दार, डीएवी फर्टिलाइजर बरौनी के प्राचार्य मुकेश कुमार, गढ़हरा का प्रधान मनोहर आर्य, अशोक प्रसाद, जीवानंद मिश्रा, रंजीत कुमार ¨सह, अशोक कुमार मुन्ना, रवींद्र ठाकुर, संतोष आर्य, डा. निरंजन कुमार, राजन आर्य, उदय कुमार, सुधीर आर्य, राकेश कुमार, शशिकांत, नीलम आर्य, गोदावरी देवी, माया देवी आदि मौजूद थे।