ओबीएचएस के बारे में रेलयात्रियों को किया जागरूक
बेगूसराय : शनिवार को बरौनी जं प्लेटफॉर्म पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा ऑन बोर्ड हॉउस की
बेगूसराय : शनिवार को बरौनी जं प्लेटफॉर्म पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा ऑन बोर्ड हॉउस की¨पग सेवा (ओबीएचएस) के बारे में रेलयात्रियों को जागरूक किया गया। साथ ही ओबीएचएस की विशेषताओं के बारे में भी विशेष जानकारी दी गई। इधर क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाषचंद्र ने बताया कि ़िफलहाल यह सुविधा अप/डाउन वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, बरौनी लखनऊ एक्सप्रेस, राप्ती सागर एक्सप्रेस एवं गोदिया एक्सप्रेस में प्रदान की गई है। अब ट्रेन में यात्रा के दौरान रेलयात्रियों को गंदगी से निजात मिलेगी। क्योंकि यात्रा के दौरान ट्रेन में तीन बार सफाई की जाएगी। सुबह 5 बजे से 9 बजे तक, दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक एवं शाम-रात्रि में 6 बजे से 10 बजे तक रेलयात्रियों के आवश्यकतानुसार की जाएगी। कोई भी रेलयात्री सुझाव एवं शिकायत अगर करना चाहें तो कृपया वे 9771429460 पर संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर सीडीओ महावीर ¨सह, एइइ मकेश्वर ¨सह, भारत स्काउट एवं गाइड सहित कई स्थानीय अधिकारीगण, इसीआरकेयू के प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।