भूमि विवाद का मामला सुलझा
बेगूसराय। थाना क्षेत्र की खांजहांपुर पंचायत में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद को थानाध्यक्ष राघवेंद
बेगूसराय। थाना क्षेत्र की खांजहांपुर पंचायत में वर्षों से चल रहे भूमि विवाद को थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार ¨सह ने सुलझा दिया। बताते चलें कि वास की भूमि के लिए रामोदय पासवान एवं गणेशी पासवान के बीच वर्षों से भूमि विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष की पहल पर पंचायत के प्रबुद्ध लोग सुनील गोस्वामी, अमर किशोर मालाकार, विनोद कुमार साह, साहेब पासवान, पाकुड़ साह, विजय कुमार महतो, धनेश्वर पासवान, नरेश पासवान, बहादुर पासवान आदि ने दोनों पक्षों की बात सुनकर ¨बदुवार चर्चा की। इसके उपरांत 10 धूर जमीन के लिए 15 धूर अन्यत्र खरीद कर देने की पंचायत में निर्णय निकाला गया। जिस पर दोनों पक्षों ने सहमति जताई। थानाध्यक्ष ने दोनों पक्षों को एक दूसरे से गले मिलाकर आपसी वैमनस्य को खत्म कराया।