Move to Jagran APP

कांग्रेस के बिना भारत की राजनीति अधूरी : अर्जुन ¨सह

बेगूसराय। कांग्रेस के बिना भारत की राजनीति अधूरी है। कांग्रेस विकास की पार्टी रही है। दे

By Edited By: Published: Tue, 13 Dec 2016 03:06 AM (IST)Updated: Tue, 13 Dec 2016 03:06 AM (IST)
कांग्रेस के बिना भारत की राजनीति अधूरी : अर्जुन ¨सह

बेगूसराय। कांग्रेस के बिना भारत की राजनीति अधूरी है। कांग्रेस विकास की पार्टी रही है। देश में सारे विकास का मार्ग कांग्रेस ने खोला है। उक्त बातें सोमवार को मालती गांव में बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमेटी सह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्जुन ¨सह ने कहीं। कहा, प्रधानमंत्री कांग्रेस मुक्त सरकार की बात कर रहे हैं। वे भारत को बर्बादी की ओर ले जाना चाह रहे हैं। लेकिन जनता इनको मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आगामी 28 दिसंबर को कांग्रेस जिला स्थापना दिवस को धूमधाम से मानने एवं अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को शामिल होने की अपील की। देश में विगत एक माह से नोटबंदी के लिए काफी लंबी लाइन लगी है। जिसका असर सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक, शादी-विवाह सहित अन्य मौके पर सीधे दिख रहा है। वहीं इंटक जिलाध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिस्थिति एवं भाजपा निहित मोदी सरकार द्वारा आर्थिक अराजकता की स्थिति से अवगत कराने की जरूरत है। देश की 125 करोड़ जनता को बैंकों व एटीएम के सामने खड़ा कर दिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को देश की भयावह स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता बरौनी प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश ¨सह ने की। जबकि संचालन कांग्रेस नेता पवन कुमार ने किया। सम्मेलन को प्रदेश डेलीगेट सदस्य नारायण ¨सह, उप प्रमुख डॉ. रजनीश कुमार, प्रदेश सचिव अनुपम कुमार अन्नू, सरपंच हारुण रशीद, सच्चिदानंद ¨सह, जिला सचिव उमेश राय, श्याम नंदन ¨सह कंपनी, डॉली देवी, अंजनी कुमार ¨सह, सिमरिया एक पंचायत के अध्यक्ष अजीत कुमार, तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र कुंवर, बछवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष डॉ. केके राय, मुकेश कुमार, मनोज कुमार बबलू, रामानुग्रह ¨सह, विजयशंकर ¨सह, किताबुल,नित्यानंद ¨सह, कौशल किशोर ¨सह, राम बाबू, ब्रजकिशोर ¨सह, डॉ. जावेद आदि ने संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.