गेट मी¨टग का आयोजन
बेगूसराय। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा मंगलवार को सामान्य भंडार डिपो गढ़हरा म
By Edited By: Published: Tue, 09 Feb 2016 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2016 08:14 PM (IST)
बेगूसराय। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन द्वारा मंगलवार को सामान्य भंडार डिपो गढ़हरा में रेलकर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित गेट मी¨टग हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष एनके मेहता ने की। इस अवसर पर जीवानंद मिश्रा, धीरेंद्रमणि तिवारी, डीके झा, मनोज गोस्वामी, शशिकांत, संजय कुमार, सुबोध कुमार, मो. अशरफ कमाल, छोटेलाल, योगेंद्र आदि वक्ताओं ने गेट मी¨टग को संबोधित करते हुए रेलकर्मचारियों की समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही सामान्य भंडार डिपो में रेलकर्मचारियों के लिए कैंटिन की व्यवस्था सहित सेफ्टी से संबंधित कोई व्यवस्था नहीं रहने पर क्षोभ व्यक्त किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें