आठ बेघर परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश
बेगूसराय। बलिया प्रखंड क्षेत्र की बड़ी बलिया दक्षिणी पंचायत के आठ परिवार घर से बेघर हो गए
By Edited By: Published: Sun, 10 Jan 2016 05:11 PM (IST)Updated: Sun, 10 Jan 2016 05:11 PM (IST)
बेगूसराय। बलिया प्रखंड क्षेत्र की बड़ी बलिया दक्षिणी पंचायत के आठ परिवार घर से बेघर हो गए हैं। सभी अल्पसंख्यक भूमिहीन हैं जो इस मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। इसमें छोटे-छोटे बच्चे एवं वृद्ध भी शामिल हैं। इस शीतलहर में कभी भी इनके साथ अप्रिय घटना घट सकती है। प्रखंड के उपप्रमुख मशकुर आलम ने बेघर परिवार को जमीन उपलब्ध कराने की मांग सीओ विभा रानी से की है। उप प्रमुख ने कहा कि व्यवहार न्यायालय के आदेश पर दखल दहानी के कारण सभी परिवार बेघर हो गए हैं। साथ ही उप प्रमुख ने इसकी प्रति वरीय अधिकारी को भेजा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें