स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन ¨सह के निधन पर शोकसभा
रामदीरी निवासी स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन ¨सह के निधन पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा हुई।
बेगूसराय : रामदीरी निवासी स्वतंत्रता सेनानी अर्जुन ¨सह के निधन पर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में एक शोकसभा हुई। जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अर्जुन ¨सह ने की। अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि अर्जुन ¨सह ने देश की आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज तमाम लोगों को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। सभा में दो मिनट का मौन धारण कर मृतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। मौके पर ब्रजकिशोर ¨सह, अभय कुमार, सावर कुमार, श्रीकांत राय, रत्नेश कुमार टुल्लू, मो. कुद्दूस, मो. सद्दाम, प्रमिला देवी, कविता कुमारी, अमित, जयप्रकाश, सच्चिदानंद ¨सह सहित अन्य भी मौजूद थे। जिला माध्यमिक शिक्षक संघ कार्यालय में भी शोकसभा हुई। मौके पर संघ के सचिव रंजीत कुमार सहित अन्य भी मौजूद थे। इधर, उनके निधन पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय कुमार ¨सह सार्जन, प्रो. शालीग्राम ¨सह सहित अन्य ने भी उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं एमआरजेडी महाविद्यालय में आयोजित शोकसभा में प्राचार्य अशोक कुमार ¨सह कहा कि अर्जुन बाबू का चरित्र हमेशा शिक्षक समुदाय के लिए अनुकरणीय रहेगा। महाविद्यालय शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. सुरेश प्रसाद राय, प्रो. अरुण कुमार राय, प्रो. नीलम पांडेय आदि ने श्रद्धांजलि दी।