स्मार्ट क्लास से निखरेगी बच्चों की प्रतिभा : विधायक
बेगूसराय । बेहतर शिक्षा बचों के भविष्य को बेहतर बनाती है। सरकारी विद्यालयों में भी बेहतर व्यवस्था का बचों को पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया जा सकता है। यहां प्रारंभ हो रहे स्मार्ट क्लास बचों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगा। उक्त बातें गुरुवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए विधायक अमिता भूषण ने कहीं।
बेगूसराय । बेहतर शिक्षा बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाती है। सरकारी विद्यालयों में भी बेहतर व्यवस्था का बच्चों को पठन-पाठन के लिए प्रेरित किया जा सकता है। यहां प्रारंभ हो रहे स्मार्ट क्लास बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करेगा। उक्त बातें गुरुवार को सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भर्रा में स्मार्ट क्लास का उद्घाटन करते हुए विधायक अमिता भूषण ने कहीं। उन्होंने मौजूद शिक्षकों से स्मार्ट क्लास के बेहतर संचालन करने तथा बच्चों से नियमित रूप से स्मार्ट क्लास में रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की आधारभूत संरचना को भी मजबूत किया जाएगा। स्मार्ट क्लास के उद्घाटन से पूर्व विधायक ने सूजा पंचायत के भर्रा स्थित शारदा चौक के समीप सामुदायिक भवन का शिलान्यास भी किया। इस दौरान विधायक स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी तथा समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस पंचायत के लिए कई योजनाओं की अनुशंसा की है और आगे भी आवश्यकतानुसार किया जाएगा। मौके पर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह, ब्रजकिशोर सिंह, रामस्वरूप पासवान, पूर्व मुखिया चंद्रशेखर पासवान, सुरेश तांती, उप मुखिया राजेश कुमार, अवध शर्मा, कमल किशोर पोद्दार समेत अन्य भी मौजूद थे।