आग लगने से एक घर जला, हजारों की संपत्ति राख
विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक महबिला टोला में रविवार को खाना बनाने ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 07:08 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 07:08 PM (IST)
( बेगूसराय ): विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक महबिला टोला में रविवार को खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से एक घर जल कर राख हो गया। इस संबंध में पंसस प्रतिनिधि अमरेश राय ने बताया कि सुरेश राय के फूस के घर में खाना बनाने के दौरान फूस में आग लगने से लौ ऊपर उठने लगी। जिसे देखकर जबतक लोग पहुंचे तबतक आग तेजी से संपूर्ण घर को अपनी आगोश में ले चुका था। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में दैनिक जीवन के जरूरी के हजारों के समानों के जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में सीओ सूरजकांत ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को घटना का मुआयना करने भेजा गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के पश्चात पीड़ितों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें