Move to Jagran APP

समृद्ध रहा है बिहार का इतिहास : मंत्री

बिहार नदियों, पहाड़ों व पठारों से घिरा हुआ रहा है। इसकी प्राकृतिक छटा मनमोहक रही है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 22 Mar 2017 06:16 PM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2017 06:16 PM (IST)
समृद्ध रहा है बिहार का इतिहास : मंत्री
समृद्ध रहा है बिहार का इतिहास : मंत्री

बेगूसराय : बिहार नदियों, पहाड़ों व पठारों से घिरा हुआ रहा है। इसकी प्राकृतिक छटा मनमोहक रही है। यहां लक्ष्मीबाई, महाराणा प्रताप ¨सह सहित अनगिनत महापुरुष पैदा हुए हैं। बिहार में जन्म लेने वाले न सिर्फ आदमी बल्कि पशु व पक्षी में भी सभ्यता व संस्कृति भरी रही है। यह सब बिहार के समृद्ध इतिहास को बताता है। उक्त बातें बुधवार को बिहार दिवस के अवसर पर गांधी स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के समाज कल्याण मंत्री कुमारी मंजू वर्मा ने कहीं। इससे पूर्व मंत्री सहित अन्य ने कार्यक्रम का सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मंत्री ने कहा कि कतिपय कारणों से बिहार का समृद्ध इतिहास कमजोर हो गया था। जिसे मुख्यमंत्री बनने के बाद नीतीश कुमार ने आगे बढ़ाने का कार्य किया। कहा कि नीतीश कुमार ने कालांतर में घरों में कैद रहने वाली महिलाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना की शुरुआत की। कहा, मुख्यमंत्री ने नौकरी में 35 प्रतिशत आरक्षण देकर बेटियों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। मंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित सात निश्चय कार्यक्रम, शराबबंदी आदि पर भी चर्चा की। कहा कि सरकार इन कार्यक्रमों को संचालित कर बिहार व बिहार की आवाम को समृद्ध बनाने का प्रयास कर रही है। मंत्री ने महिला व लड़कियों से छेड़खानी के मुद्दों पर बोलते हुए महिलाओं से खुद प्रतिवाद करने की अपील भी की। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डीएम मो. नौशाद युसूफ ने कहा कि आज बिहार दिवस के अवसर पर हम बिहार के 105 साल के गौरवशाली इतिहास को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार न सिर्फ देश बल्कि दुनिया में सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनीतिक मजबूती के लिए प्रसिद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि ²ढ़ निश्चय के साथ बिहार समग्र विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। डीएम ने राज्य सरकार के सात निश्चय योजना की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरकार के सात निश्चयों का समुचित लाभ युवाओं व अन्य को मिल रहा है। एसपी रंजीत कुमार मिश्रा ने कहा कि सरकार के शराबबंदी के कारण विगत एक साल में अपराध में 40 प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने कहा कि अब शराबबंदी से नशामुक्ति की ओर बिहार जा रहा है। पूर्व विधान पार्षद रूदल राय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकलापों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार न्याय के साथ विकास कर रहा है। पूर्व विधान पार्षद तनवीर हसन ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने हर वादा को पूरा कर बिहार के विकास को गति देने का कार्य कर रहे हैं। नगर निगम के मेयर उपेन्द्र प्रसाद ¨सह ने बिहार की स्थापना व बिहार के विकास की गाथा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में भी बिहार नींव का कार्य किया था। कार्यक्रम को प्रो. फुलेश्वर प्रसाद ¨सह सहित अन्य ने भी संबोधित किया। मौके पर डीडीसी कंचन कपूर, सदर एसडीओ जर्नादन कुमार, सिविल सर्जन डॉ. हरिनारायण ¨सह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्जुन ¨सह, जदयू जिला अध्यक्ष भूमिपाल राय, राजद जिला अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार यादव सहित अन्य प्रमुख व्यक्ति भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.