विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Floor Test के बाद चिराग पासवान ने बदली रणनीति, अब इस तरह से LJP (R) मैदान में भरेगी हुंकार; फॉर्मूला सेट

By Rajnesh Kumar Sinha Edited By: Mukul Kumar
Published: Mon, 12 Feb 2024 04:59 PM (IST)

Bihar Floor Test बिहार में नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल कर लिया है। वहीं चिराग पासवान की पार्टी लोजपा ...और पढ़ें

लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान। फोटो- जागरण
लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान। फोटो- जागरण

HighLights

  1. चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने का संकल्प
  2. लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी की तेज

संवाद सूत्र, चेरिया बरियारपुर (बेगूसराय)। Lok Sabha Polls लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, चिराग पासवान (Chirag Paswan) भी चुनाव को लेकर गंभीर रूप से जुटे हैं। फ्लोर टेस्ट के बाद सोमवार को लोजपा (रामविलास) के बैनर तले पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक विश्वकर्मा चौक स्थित सभा भवन में हुई। इसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह ने की।

बैठक में लोजपा नेता सुदर्शन प्रसाद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव इंदू कश्यप, प्रदेश प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अभय सिंह, पंचायती राज अध्यक्ष इंदिरा देवी, प्रदेश महासचिव मनोज पोद्दार, विस्तार प्रमुख कुमार अनिल सहित आदि नेता शामिल हुए।

पदाधिकारियों का परिचय कराया गया

बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम लोजपा के संस्थापक सदस्य स्व. रामविलास पासवान की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद विस्तार प्रमुख मंझौल पंचायत-एक के द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं, पार्टी के पंचायत अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का परिचय कराया गया।

बैठक में उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों ने चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने का संकल्प लिया। मौके पर युवा प्रदेश महासचिव सुनील कुमार साह, जिला अध्यक्ष प्रेम कुमार पासवान, युवा जिला अध्यक्ष अजय कुमार, राजीव सिंह, दीपक पासवान, कुंदन कुमार, डा. सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-

Bihar: 'एक-एक का इलाज करूंगा...', 5 विधायकों के गायब रहने पर भड़के सम्राट चौधरी; सदन में ही दे दी Warning!

'आप राजा दशरथ हैं...', तेजस्वी यादव कभी नरम-नरम; कभी सख्त-सख्त, 10 प्वाइंट से समझें भाषण के मायने