बेगूसराय में छापेमारी के दौरान बम ब्लास्ट, दरभंगा लूटकांड में रेड मारने पहुंची थी पुलिस; 5 पुलिसकर्मी घायल
Bihar Bomb Blast: बेगूसराय के नावकोठी थाना क्षेत्र में दरभंगा सोना लूटकांड की जांच के दौरान बम विस्फोट हो गया। ...और पढ़ें

घटनास्थल पर पहुंची डांग स्क्वायड टीम।
HighLights
दरभंगा सोना लूटकांड की जांच में बेगूसराय में बम फटा।
एसटीएफ समेत चार पुलिसकर्मी घायल, दो अस्पताल में भर्ती।
छिपे सोने की तलाश में खुदाई के दौरान हुआ विस्फोट।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। Darbhanga gold heist दरभंगा सोना लूटकांड की जांच के दौरान बेगूसराय में बड़ा हादसा हो गया। नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में चल रहे सर्च अभियान के दौरान अचानक बम विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एसटीएफ के जवान समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए।

लूट के सोने की तलाश में चल रही थी खुदाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभंगा लूटकांड से जुड़ा सोना वृंदावन इलाके में छिपाकर रखा गया है।
इसी इनपुट के आधार पर एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की टीम संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चला रही थी। संदिग्ध स्थान पर खुदाई की जा रही थी, तभी अचानक विस्फोट हो गया।

खुदाई के दौरान फटा बम, मची अफरा-तफरी
जैसे ही पुलिस टीम जमीन की खुदाई कर रही थी, उसी दौरान बम फट गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद जवानों में हड़कंप मच गया।
विस्फोट के बाद आसपास का इलाका दहशत में आ गया और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।
नावकोठी के संदीप कुमार के घर के पास बम दबा हुआ था। पांच जख्मी हैं। सभी चोटिल हैं, दो को कुछ ज्यादा था इसलिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है।

पांच पुलिसकर्मी घायल, दो अस्पताल में भर्ती
इस हादसे में कुल चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इनमें से दो को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद निगरानी में रखा गया है।
- एसआइ विपिन कुमार ओझा
- एसआइ गुड़िया कुमारी
- एसटीएफ धर्मेंद्र कुमार
- एसटीएफ ज्ञानी कुमार
- एसटीएफ नगीना कुमार
घायलों की पहचान, इलाज जारी
घायलों में शिलाकांत ओझा के पुत्र विपिन कुमार ओझा और जागेश्वर मंडल के पुत्र मृत्युंजय मंडल शामिल हैं।
दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच जारी
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने मौके पर कैंप कर दिया है और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है।
बम विस्फोट के पीछे की साजिश का पता लगाने के लिए जांच एजेंसियां जुट गई हैं।
