आचार संहिता उल्लंधन की प्राथमिकी दर्ज
बेगूसराय। शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर गठित फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारियों ने नगर थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व आशुतोष झा के विरूद्ध आचार संहिता उल्लंघन को मामला दर्ज कराया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 12:21 AM (IST)Updated: Sat, 13 Apr 2019 06:10 AM (IST)
बेगूसराय। शुक्रवार को लोकसभा चुनाव को लेकर गठित फ्लाइंग स्क्वायड के अधिकारियों ने नगर थाने में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह व आशुतोष झा के विरूद्ध आचार संहिता उल्लंघन को मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि शहर के सुभाष चौक पर भाजना नेता का बैनर लगा था जिसकी अनुमति नहीं ली गयी थी। बगैर अनुमति के बैनर लगे होने की सूचना पर एफएसटी ने बैनर जब्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। नगर थानाध्यक्ष त्रिलोक कुमार मिश्रा ने प्राथमिकी की पुष्टि की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें