नवाह महायज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभायात्रा
प्रखंड क्षेत्र की दौलतपुर पंचायत अंतर्गत श्रीमनोकामना सिद्धि ब्रह्मास्थान बेगमपुर में आयोजित नवाह महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ मोहनपुर गांव भ्रमण करते हुए बूढ़ी गंडक नदी के बेगमपुर घाट पर जल भरा।
प्रखंड क्षेत्र की दौलतपुर पंचायत अंतर्गत श्रीमनोकामना सिद्धि ब्रह्मास्थान बेगमपुर में आयोजित नवाह महायज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ मोहनपुर गांव भ्रमण करते हुए बूढ़ी गंडक नदी के बेगमपुर घाट पर जल भरा। उसके बाद 101 श्रद्धालुओं ने सिर पर कलश लेकर पट्टी टोल, बेगमपुर गांव का भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर परिसर पहुंची। इसकी जानकारी देते हुए यज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्येन्द्र झा ने बताया कि 16 से 28 अगस्त तक नवाह यज्ञ चलेगा। उन्होंने बताया कि नवाह महायज्ञ का धुन सीताराम सीताराम सीताराम है। जो 9 दिनों तक चलता रहेगा। इसके अलावा रात्रि में रासलीला का प्रोग्राम दिखाया जाता है। जहां रातभर श्रद्धालुओं के साथ-साथ स्थानीय लोग झुमते रहते हैं। एवं 24 घंटे हवन, पूजन, कृतन किया जा रहा है। मौके पर दौलतपुर मुखिया सुरेन्द्र पासवान, सरपंच भोला पासवान, पंसस सविता देवी, बाड़ा के पूर्व मुखिया ¨टकू राय, ग्रामीण लालबाबू उर्फ अमित झा, दिनेश पासवान, वीरेन्द्र झा, पंकज कुमार शर्मा, मुरारी शर्मा, नवनीति झा, मनोज कुमार, सत्यम कुमार, उदयकांत झा, राजेन्द्र शर्मा, दुर्गा सहनी, प्रवीण चौरसिया सहित हजारों लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। नवाह महायज्ञ को लेकर क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया है।