Move to Jagran APP

सुखार की मार झेल रहे मटिहानी के किसान

एक तरफ लगातार हो रही वर्षा से देश के कई हिस्सा में बाढ़ के हालात हैं तो दूसरी और मटिहानी प्रखंड क्षे

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 Jul 2018 05:04 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jul 2018 05:04 PM (IST)
सुखार की मार झेल रहे मटिहानी के किसान
सुखार की मार झेल रहे मटिहानी के किसान

एक तरफ लगातार हो रही वर्षा से देश के कई हिस्सा में बाढ़ के हालात हैं तो दूसरी और मटिहानी प्रखंड क्षेत्र सुखार की मार से किसान बदहाल हैं। वर्षा के अभाव में प्रखंड क्षेत्र के अधिकांश भूभाग में किसानों ने फसल की बुआई नहीं की है। कुछ किसानों ने पटवन कर फसल बुआई कर भी दी तो चिलचिलाती धूप के सामने वह भी दम तोड़ती नजर आ रही है। किसान राजीव ¨सह, विपिन ¨सह, राजेन्द्र ¨सह, गुलो ¨सह व बटोरन ¨सह आदि ने बताया कि पहले तो सरकार के किसान के प्रति उदासीन रवैया ने किसानों की कमर तोड़ दी। इसके कारण किसानों को औने पौने दाम पर गेहूं व्यापारियों के हाथों बेचना पड़ा। अब भगवान भी किसानों की परीक्षा ले रहे हैं। किसानों ने बताया कि हमलोगों का अधिकांश भूभाग गंगा के बाढ क्षेत्र में आता है हमलोग अगात खेती करते हैं ताकि बाढ़ से पूर्व कुछ फसल या मवेशी के लिए हरा चारा का उत्पादन कर सकें।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.