निष्कासित छात्रा का पुनर्नामांकन होने से खुशी
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी वैद्यनाथ प्रसाद की पहल पर मध्य विद्यालय मंझौल में शनिवार को विद्यालय से निष्कासित दो छात्रा का पुनर्नामांकन कराया गया। दो दिन पूर्व विद्यालय से दो छात्राओं को विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र देकर प्रभारी प्रधानाध्यपिका ने विद्यालय से निष्कासित कर दिया था। दोनों छात्रा सगी बहनें हैं। विद्यालय में पुनर्नामांकन होने से दोनों छात्राओं में खुशी है।

बताया जाता है कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को जब सारी घटनाक्रम की जानकारी हुई तो सबसे पहले पूरे विवाद को समझा। उसके बाद उन्होंने निष्कासित छात्रा को बुलाकर निष्कासन की जानकारी ली। उन्होंने इस संबंध में बीईओ से बात कर प्रभारी प्रधानाध्यापिका को निर्गत विद्यालय परित्याग प्रमाण पत्र को कैंसिल कर पुनर्नामांकन करने का आदेश दिया।
मौके पर बीईओ ने विद्यालय का निरीक्षण किया। बीईओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पांच शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। पुनर्नामांकन होने से दोनों छात्रा व परिवार में खुशी का माहौल है