छेड़खानी के आरोपित की धुनाई कर पुलिस को सौंपा
बलिया थाना क्षेत्र के बलिया स्टेशन रोड स्थित एसबीआइ शाखा लखमिनिया में एक युवती के साथ छेड़खानी करने क
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jun 2018 06:16 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jun 2018 06:16 PM (IST)
बलिया थाना क्षेत्र के बलिया स्टेशन रोड स्थित एसबीआइ शाखा लखमिनिया में एक युवती के साथ छेड़खानी करने का प्रयास कर रहे एक मनचले को उस समय महंगा पड़ गया, जब स्थानीय लोगों ने उसकी धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया गया कि एक महिला अपनी लड़की को अंदर में बैठाकर कैस काउंटर पर रुपये निकालने गई। इसी बीच उक्त लड़की को अकेला देख एक मनचले युवक ने उससे सटकर छेड़खानी का प्रयास किया। लोगों ने उसकी करतूत को भांप कर उक्त मनचले की जमकर धुनाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। मनचले की पहचान खगड़िया बसस्टैंड निवासी रमेश यादव बताया गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया मामले का आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें