विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय की फल मंडी में मिला अधेड़ कामगार का शव; करंट से मौत की आशंका, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल

Published: Tue, 04 Aug 2026 12:10 PM (GMT+05:30)

बेगूसराय की फल मंडी में एक अधेड़ कामगार मो. जाफर का शव मिला है, जिसकी मौत का कारण करंट लगने ...और पढ़ें

शव मिलने के बाद जुटी भीड़। जागरण

शव मिलने के बाद जुटी भीड़। जागरण

HighLights

  1. बेगूसराय फल मंडी में अधेड़ कामगार का शव बरामद।

  2. करंट लगने या शराब सेवन से मौत की आशंका।

  3. पुलिस और एफएसएल टीम मामले की गहन जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। नगर थाना पुलिस ने मंगलवार की सुबह फलमंडी स्थित एक दुकान से एक अधेड़ कामगार का शव बरामद किया है।

अधेड़ की पहचान वीरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा पंचायत के कारीचक निवासी महरुम मो.कैसर के करीब 50 वर्षीय पुत्र मो.जाफर के रूप में हुई है।

शव के समीप स्टैंड फैन के गिरे तार देख कर करंट से मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगा।

अपने ग्रामीण की दुकान में करता था काम 

मिली जानकारी के अनुसार मो. जाफर अपने ग्रामीण मो.खुर्शीद के गैरेज सह फल दुकान में काम करता था। रात में दुकान में ही सो जाता था।

सुबह मुंह के बल पड़ा शव देख लोगों की भीड़ जुटने लगी और इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच -पड़ताल की।

शराब पीने का आदी था जाफर 

बभनगामा पंचायत के मुखिया मो. मोख्तार ने बताया कि मो.जाफर शराब पीने का आदी था। किसी ने इसकी हत्या नहीं की है, शराब के अत्यधिक सेवन या करंट की चपेट में आने से मौत हुई है।

पुलिस मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम की मदद ले रही है। घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में कोहराम मचा है।

स्थानीय मुखिया ने बताया कि छह माह पूर्व मो.जाफर के भाई मो.शमीम की मौत हुई थी। भाई की मौत का आरोप लगने के बाद से वह गांव से शहर आ गया था। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी में जुटी है।