विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में फॉर्म भरने निकले छात्र को किडनैप कर हत्या, खगड़िया में मिला शव; हिरासत में 2 आरोपी

Published: Thu, 28 May 2026 10:10 AM (IST)

बेगूसराय के कंकौल गांव से छात्रवृत्ति फार्म भरने निकले युवक विकास कुमार का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसका शव खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र से बरामद हुआ।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कंकौल गांव से छात्रवृत्ति योजना का फार्म भरने निकले एक युवक की रहस्यमय तरीके अपहरण कर हत्या कर दी गई। शव खगड़िया के बेलदौर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है।

स्वजनों ने गांव के ही दो युवकों पर आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपित युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृत युवक की पहचान कंकौल निवासी रामउदय यादव के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार विकास ने इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी। बुधवार दोपहर वह अपनी मां से छात्रवृत्ति योजना का फार्म भरने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

स्वजनों ने गांव के ही मुसो यादव के पुत्र विकास यादव तथा बुलबुल यादव के पुत्र मोहित यादव उर्फ कारेलाल पर अपहरण कर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

बताया जा रहा है कि कुछ माह पूर्व फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में मुसो यादव के पुत्र विकास यादव को जेल भेजा गया था। करीब एक माह पूर्व वह जमानत पर बाहर आया था। इसी विवाद को लेकर बदला लेने की आशंका जताई जा रही है।

ग्रामीणों के अनुसार पूछताछ में यह बात सामने आई है कि मोहित यादव उर्फ कारेलाल विकास कुमार को बाइक पर बैठाकर बलिया ले गया था, जहां उसने उसे अपने रिश्तेदार के यहां ठहराया।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मुफस्सिल थाना पहुंच गए और युवक की बरामदगी की मांग करने लगे। स्थिति को देखते हुए सदर-वन डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

विकास की मां सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा सरकार से मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि के लिए फार्म भरने घर से निकला था। उन्होंने आरोप लगाया कि मोहित यादव उसे अपने साथ ले गया, जिसके बाद खगड़िया से शव बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें- पटना में गंगा नदी में डूबी नाव, दो की मौत और पांच लापता; 14 लोग थे सवार

यह भी पढ़ें- पूर्णिया में तेंदुए के हमले से तीन किसान घायल, गुस्साई भीड़ ने मार गिराया