विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय में पुलिस टीम पर लाठी-डंडे से हमला, पिस्टल छीनने की कोशिश; शराब पकड़ने गई थी टीम

Published: Sun, 27 Sep 2026 10:13 PM (IST)

बेगूसराय के कमालपुर दियारा में पुलिस ने शुभम टेंट हाउस से 187.02 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. कमालपुर दियारा में शुभम टेंट हाउस से 187 लीटर शराब जब्त।

  2. शराब तस्करी के आरोप में धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  3. पुलिस टीम पर हमला, पिस्टल छीनने का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज।

संवाद सूत्र, (बेगूसराय)। थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के कमालपुर दियारा गांव में पुलिस ने टेंट हाउस की आड़ में शराब बेचने और भंडारण की सूचना पर छापेमारी कर 187.02 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की।

पुलिस ने मौके से शराब तस्करी के आरोप में धर्मेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने और पुलिस पदाधिकारी का पिस्टल छीनने के प्रयास का भी आरोप है।

पुलिस के अनुसार, 26 सितंबर की सुबह गश्ती के दौरान सूचना मिली थी कि शुभम टेंट हाउस की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही है।

छापेमारी के दौरान फूस की झोपड़ी में कपड़े से ढके कार्टन से शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के साथ दो मोबाइल फोन भी जब्त किए।

घेरकर हुआ हमला

पुलिस का आरोप है कि जब टीम जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी को लेकर थाना लौट रही थी, तभी कुछ पुरुषों और महिलाओं ने पुलिस टीम को घेरकर हमला कर दिया।

आरोप है कि रबीन कुमार ने पुलिस पदाधिकारी राहुल पासवान का पिस्टल छीनने का प्रयास किया, जबकि चुनचुन महतो समेत अन्य लोगों ने मारपीट की।

मामले में पुलिस पदाधिकारी पल्लवी कुमारी के आवेदन पर धर्मेंद्र कुमार, रबीन कुमार, चुनचुन महतो, मोती महतो की पत्नी, कुमोद कुमार सहित करीब 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी अंकित की गई है। पुलिस आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- ड्राइवर का हाथ-पैर बांधकर जंगल में फेंका, जमुई के बटिया घाटी में स्कॉर्पियो ले उड़े लुटेरे