Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bihar: गंगा नदी पर पुल के साथ रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे को केंद्र की मंजूरी, यहां बनेगी 6 लेन की सड़क

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 05:57 PM (IST)

    केंद्र सरकार ने हल्दिया रक्सौल एक्सप्रेस-वे की डीपीआर को मंजूरी दे दी है जिस पर 60 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। 719 किलोमीटर लंबा यह छह लेन का एक्सप्रेस-वे 2028 तक पूरा होगा। इसमें बेगूसराय से सूर्यगढ़ा के बीच गंगा नदी पर पुल भी बनेगा। शाम्हो के भाजपा मंडल अध्यक्ष ने इस परियोजना के लिए सभी को बधाई दी है।

    Hero Image
    गंगा नदी पर पुल के साथ रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेस-वे को केंद्र की मंजूरी

    संवाद सूत्र, शाम्हो (बेगूसराय)। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा हल्दिया रक्सौल एक्सप्रेस-वे के डीपीआर को मंजूरी दे दी गई है। यह परियोजना करीब 60 हजार करोड़ रुपये की होगी। इसकी लंबाई 719 किलोमीटर होगी। यह सड़क छह लेन की बनाई जाएगी। परियोजना का समाप्ति वर्ष 2028 होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसमें गंगा नदी पर बेगूसराय से सूर्यगढ़ा के बीच पुल निर्माण भी समाहित है। हालांकि, यह निर्माण बेगूसराय वाया शाम्हो सूर्यगढ़ा के बीच होगा या सीधे बेगूसराय से सूर्यगढ़ा के बीच निर्माण करते हुए शाम्हो को दरकिनार किया जाएगा, इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है। इसको लेकर शाम्हो वासियों में थोड़ी मायूसी है।

    इसके बारे में जानकारी देते हुए शाम्हो भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार ने बताया कि एनडीए की सरकार विकास कार्य में रोज नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। उन्होंने शाम्हो सहित बेगूसराय, लखीसराय जिले के प्रबुद्ध लोगों को इस परियोजना को मंजूरी दिलाने में सहयोग के लिए बधाई दी है।

    एक नजर : अब तक बेगूसराय-शाम्हो पुल के संबंध में

    • राज्यसभा में तत्कालीन राज्यसभा सदस्य राकेश सिन्हा ने साल 2019 में आवाज उठाई।
    • छह दिसंबर 2019 में नितिन गडकरी से मिलकर राकेश सिन्हा ने पत्र सौंपा।
    • 12 दिसंबर 2019 को पत्र अग्रसारित किया गया।
    • आठ जून 2020 में फिजिविलिटी रिपोर्ट जमा हुआ।
    • 10 जून 2020 को नितिन गडकरी ने वित्तीय स्वीकृति के लिए पत्र भेजा।
    • एक दिसंबर 2020 को पहला डीपीआर तैयार हुआ।
    • 12 जुलाई 2021 को दूसरा डीपीआर तैयार हुआ।
    • सुस्त पड़ चुकी इस योजना को गति देने के लिए साल 2023 में सांसद राकेश सिन्हा ने फिर राज्यसभा में आवाज उठाई।
    • तीन नंवबर 2023 को शाम्हो-मटिहानी पुल को लेकर गजट प्रकाशित।
    • 11 मई 2024 को एक चुनावी भाषण में शाम्हो मटिहानी पुल का कार्य दो महीने के अंदर शुरू होने का दिया था भरोसा।
    • साल 2025 में शाम्हो मटिहानी पुल को रक्सौल हल्दिया एक्सप्रेस-वे परियोजना का हिस्सा बना दिया गया।