विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेगूसराय: आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने गैंगरेप पीड़िता को छत से फेंका, हालत गंभीर

Published: Wed, 11 Nov 2026 10:17 AM (IST)Updated: Wed, 11 Nov 2026 10:46 AM (IST)

बेगूसराय में सामूहिक दुष्‍कर्म पीड़‍िता के साथ एक बार फिर हैवान‍ियत की गई। आधी रात घर में घुसे बदमाशों ने ...और पढ़ें

पीड़‍िता को इलाज के लिए अस्‍पताल लेकर पहुंची पुलिस। जागरण

पीड़‍िता को इलाज के लिए अस्‍पताल लेकर पहुंची पुलिस। जागरण

HighLights

  1. बेगूसराय में मह‍िला से हैवानियत

संवाद सूत्र, बीहट (बेगूसराय)। चकिया थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की देर रात बदमाशों ने एक बार फिर सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता को निशाना बनाया।

घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट की गई और उसे छत से नीचे फेंक दिया गया। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जाता है क‍ि केस वापस लेने के लिए ऐसा किया। 

उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपित भोगल कुमार को गिरफ्तार किया है।

छत पर ले जाकर पीटा और नीचे फेंका 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात करीब 12 बजे पीड़िता की देवरानी के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया गया था।

देवरानी ने फोन कर पीड़िता से दरवाजा खोलने को कहा। जैसे ही पीड़िता दरवाजा खोलने के लिए घर से बाहर निकली, दो बदमाश उसे सीढ़ी के रास्ते छत पर ले गए।

वहां उसके साथ मारपीट की गई और फिर छत से नीचे फेंक दिया। स्वजन उसे बेहोशी की हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी ले गए। वहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

11 जून को हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की घटना

विदित हो कि 11 जून 2026 को इसी महिला के साथ चार लोगों ने घर में घुसकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपितों ने उसके प्राइवेट पार्ट में कारतूस और लकड़ी के टुकड़े डाल दिए थे।

पीड़िता का आरोप है कि उस घटना के आरोपितों के स्वजन लगातार उसे धमकी दे रहे हैं और उन्हीं के इशारे पर दोबारा हमला कराया गया है।

मुख्यालय डीएसपी निखिल कुमार ने बताया कि पीड़िता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में एक आरोपित भोगल कुमार को तत्काल गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

छत पर ले जाकर नीचे फेंका, एक ग‍िरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।