बेगूसराय में डांसर को थप्पड़ मारने वाले दारोगा पर कार्रवाई, वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड
बेगूसराय में दुर्गा पूजा के दौरान एक नर्तकी को थप्पड़ मारने वाले दारोगा अनिल कुमार सिंह को निलंबित कर दिया ...और पढ़ें

मंच पर चढ़ते और डांसर को थप्पड़ लगाते दारोगा। वीडियो ग्रैब
HighLights
दारोगा ने दुर्गा पूजा मंच पर नर्तकी को थप्पड़ मारा।
घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने किया निलंबित।
अनिल कुमार सिंह पर शांति व्यवस्था में त्रुटि का आरोप।
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी स्थित वैष्णवी सार्वजनिक दुर्गा पूजा के जागरण मंच पर डांस रोकने गए दारोगा के लिए नर्तकी को थप्पड़ जड़ना महंगा पड़ गया।
इसका वीडियो वायरल होने के बाद दारोगा अनिल कुमार सिंह को एसपी मनीष ने सस्पेंड कर दिया है। उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।
पानगाछी में दुर्गा पूजा के जागरण मंच पर नर्तकी को जड़ा था थप्पड़
बेगूसराय के पानगाछी स्थित वैष्णवी दुर्गा स्थान में डांस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। मंच पर डांसर मौजूद थी। इसी दौरान मुफस्सिल थाना में तैनात व दुर्गा स्थान में प्रतिनियुक्त दारोगा अनिल कुमार सिंह मंच पर चढ गए।
इसी क्रम में डांसर को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद स्थानीय दर्शकों व शरारती तत्वों ने जब धक्का मुक्की शुुरू की तो दारोगा ने अपनी सर्विस पिस्टल निकाल ली।
इससे पूजा पंडाल मे भड़दड़ मच गई। किसी ने इसका वीडियो वायरल कर दिया। वीडियो में पूजा समिति पर प्राथमिकी किए जाने की धमकी देते दारोगा सुने जा सकते हैं।
दर्शकों के हंगामे के बाद निकाल ली पिस्टल, मच गई भगदड़
घटना से संबंधित वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल होने के बाद मामला पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया।
इसके बाद एसपी मनीष ने सदर डीएसपी 1 प्रशांत कुमार से पूरे घटनाक्रम की जांच कराई। जांच प्रतिवेदन के आधार पर दारोगा अनिल कुमार सिंह को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर कर दिया है।
इस संबंध में जारी जिलादेश में कहा गया है कि उक्त दारोगा द्वारा शांति व्यवस्था स्थापित करने व विधि व्यवस्था संधारण करने का तरीका त्रुटिपूर्ण था।
यह भी पढ़ें- भरे मंच पर डांसर को मारा थप्पड़, विरोध करने पर दर्शकों की ओर तानी पिस्टल; बेगूसराय में दारोगा का वीडियो वायरल
