Corona Virus बिहार का नया हॉटस्पॉट बना बेगूसराय, 24 घंटे में मिले 13 कोरोना पॉजिटिव
बिहार के बेगूसराय जिल से 24 घंटे के अंदर 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस तरह से जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है।
बेगसराय, जेएनएन। बेगूसराय ने बिहार के लिए चिंता बढ़ा दी है। जिल से 24 घंटे के अंदर 13 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शनिवार को 12 के बाद रविवार को भी एक संक्रमित मिला है। आज मिला कोरोना पॉजिटिव मोहम्मदपुर निवासी 53 साल का पुरुष है। इस तरह से जिले में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 27 हो गई है। जिले से अब तक 1738 व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए पटना भेजा गया, जिसमें से 1652 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। प्राप्त रिपोर्ट में 1625 का सैंपल निगेटिव आया है। जबकि 86 की रिपोर्ट प्रतीक्षित है। डीएम अरङ्क्षवद कुमार वर्मा ने रेड जोन से दूसरे प्रदेश से आए कामगारों के कारण संक्रमितों की संख्या बढऩे की संभावना जताई है। हालांकि उन्होंने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, लोग सावधानी जरूर बरतें।
शनिवार की रात जिले के लिए जारी पहली रिपोर्ट में दो और कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। एक साहेबपुर कमाल और दूसरा बरौनी का रहने वाला है। दोनों पुरुष हैं और उनकी क्रमश: 58 और 36 वर्ष है। दोनों शुक्रवार को दूसरे प्रदेश से ट्रेन से आए थे और उनको क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। दोनों का स्वाब टेस्ट के लिए भेजा गया था। इसी के बाद एक साथ 10 की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सभी संक्रमित पुरुष हैं। इनमें गरहपुरा के चार, बखरी के तीन और बातिया, चउरही व खोदावंदपुर से एक-एक मरीज हैं।
सदर प्रखंड के महमदपुर के हैं कोरोना पीड़ित
शुनिवार के बाद रविवार को भी महमदपुर के एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटव मिले हैं। वार्ड पार्षद धर्मेंद्र कुमार और पीड़ित के पुत्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मिले संक्रमित अररिया जिला में लघु सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं। वे जनता कर्फ्यू के बाद 24 मार्च को अररिया से बेगूसराय महमदपुर आए थे। लॉकडाउन के दौरान वे महमदपुर बेगूसराय अपने घर पर ही रह रहे थे। इस बीच लघु सिंचाई विभाग अररिया के अधिकारियों का फोन आया कि यहां आकर शीघ्र योगदान करें। अररिया जाने से पूर्व उन्होंने चार मई को बेगूसराय सदर अस्पताल में चेकअप भी कराया था। इस बीच एक मौजिक वैन के सहारे अररिया पहुंचने पर कार्यालय कर्मियों ने दोबार जांच के लिए कहा तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। फिलहाल संक्रमित के मोहल्ले को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।