यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Giriraj Singh: बेगूसराय में गिरिराज सिंह पर हमला, केंद्रीय मंत्री के जनता दरबार में मचा बवाल
बिहार के बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जनता दरबार कर रहे थे। इस दौरान बवाल मच गया। बताया जा ...और पढ़ें

HighLights
- बलिया में जनसंवाद के बाद वार्ड पार्षद ने केंद्रीय मंत्री के खिलाफ की नारेबाजी
- केंद्रीय मंत्री ने कहा, वोट के लिए दाढ़ी वाले के साथ हो जाएंगे तेजस्वी व अखिलेश
जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बलिया में शनिवार को जनसंवाद के बाद बाहर निकलते समय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के साथ लखमिनियां वार्ड 25 के पार्षद व आप नेता मो. शाहदुज्जमा उर्फ सैफी ने धक्का-मुक्की का प्रयास किया।
इस दौरान सुरक्षा गार्ड व स्थानीय पुलिस केंद्रीय मंत्री और आरोपित के बीच आ गए और उसे पकड़ लिया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने आरोपित सैफी की पिटाई कर दी। वहीं, इस संबंध में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन पर हमले का प्रयास किया गया है।
एसपी मनीष बलिया थाने पहुंचकर आरोपित से पूछताछ की। बताया गया कि बलिया में जनता दरबार का आयोजन किया गया था। इसमें सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह करीब 11 बजे पहुंच गए और 3.30 बजे समापन के बाद जाने लगे।
सैफी ने किया तर्क-वितर्क
इसी बीच शहजादुज्जमा उर्फ सैफी उनके साथ चलते हुए सवाल-जवाब करने लगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आपके द्वारा पूछे जा रहे सभी सवालों का जवाब जनता दरबार में दे दिया गया है, तब तो आप थे नहीं। इस पर सैफी ने अपनी चार योजनाएं को चालू करवाने को लेकर तर्क वितर्क करना शुरू कर दिया।
केंद्रीय मंत्री ने जाते-जाते कुछ भी सुनने से मना कर दिया। इस पर सैफी ने आप हमारे सांसद है कहते हुए नारेबाजी करने लगा और मुक्का बांधे मंत्री के साथ धक्का -मुक्की करने का प्रयास किया।
इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने केंद्रीय मंत्री को घेरे में ले लिया और एसडीओ रोहित कुमार, डीएसपी नेहा कुमारी, थानाध्यक्ष राम कुमार सिंह, बीडीओ सन्नी कुमार, सीओ रवि कुमार ने बीच- बचाव कर आरोपित को पकड़ लिया। इससे भाजपा कार्यकर्ता भी उग्र हो गए।
सैफी को हिरासत में लेकर कमरे में बंद कर दिया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। गिरिराज सिंह ने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। आज दाढ़ी वाला होने के कारण तेजस्वी यादव भी उसकी तरफ से खड़े हो जाएंगे।
अखिलेश यादव भी वोट के लिए उसके पक्ष में बोलने लगेंगे, लेकिन गिरिराज सिंह ऐसी चीजों से डरने वाले नहीं हैं। लखमिनियां, बेगूसराय या देश में कहीं भी सांप्रदायिक सौहार्द को कोई बिगाड़ना चाहेगा तो उसके खिलाफ हमारी आवाज उठेगी ही उठेगी।
बेगूसराय : जनता दरबार खत्म होने के बाद केंद्रीय मंत्री हमला।
गिरिराज सिंह ने दी पहली प्रतिक्रिया।#GirirajSingh #Bihar #BiharPolitics #Begusarai pic.twitter.com/0gI4RmJjtn
— Yogesh Sahu (@ysaha951) August 31, 2024
यह भी पढ़ें-
